उत्तर प्रदेश/लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के राज्याभिषेक के लिए अभी कुछ और इंतजार करना होगा। यूपी भाजपा के नए सरपंच के चुनाव पर फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनावों ने स्टॉप लगा दिया है। बता दे कि,पहले जनवरी के अंत तक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की उम्मीद की जा रही थी मगर अभी यह फैसला फरवरी में होने की संभावना दिख रही है। इसी कारण वश प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल का 23 ,24 जनवरी को लखनऊ दौरा भी स्थगित हो गया। बता दे कि, बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया भी अंतिम चरण मे है।
जिला अध्यक्षों के ऐलान की गति धीमी
प्रेमपात्र को जिला अध्यक्ष बनवाने को सांसद विधायकों के मैदान में कूदने और विभिन्न स्तर पर सभी नेताओ की राय जानने के चलते जिला अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पा रही है। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आगे बढ़ जाने के चलते भी जिला अध्यक्षों के ऐलान की गति कम हो गई है। कहा तो यह जा रहा है कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते यूपी संगठन के मुखिया पद पर कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। वही पार्टी सूत्रों का कहना है कि, अभी निर्देश के दिल्ली चुनाव में व्यस्त होने के चलते प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम निर्णय न हो पाने के कारण इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है ऐसे में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी अभी कुछ समय और अध्यक्ष बने रहेंगे।