उत्तर प्रदेश/लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र मे बृहस्पतिवार की सुबह छत से गिर कर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस की माने तो सुबह तड़के टीन की छत पर बंदर चढ़कर कूद रहे थे। बंदरो के कूदने की आवाज सुनकर वो छत पर डंडा लेकर बंदरो को मारने गई। लेकिन उल्टा बंदरो ने ही उन्हे घेर लिया। खुद को बंदरो से घिरा देखकर वह तेजी से भागी इसी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो छत से नीचे गिर गई।
एपेक्स ट्रामा हॉस्पिटल मे पहुंचा गया
तीन मंजिला छत से गिरने के बाद परिवार वाले तुरंत उन्हे पीजीआई स्थित एपेक्स ट्रामा टू ले गए। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरो ने उन्हे मृतक घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार सदमे मे आ गया है। परिवार में पति होम्योपैथिक डॉक्टर है वही महिला का एक बेटा एक बेटी हैं।