पढ़ाई के बहाने दो साल तक 11 वर्षीय बच्ची का शोषण, वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार
1:56 PM, Nov 14, 2026
R Express भारत
Share:
सआदतगंज इलाके के मंसूर नगर से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर पिछले करीब दो वर्षों से पढ़ाई की आड़ में 11 साल की मास

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार फोटो सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के सआदतगंज इलाके के मंसूर नगर से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर पिछले करीब दो वर्षों से पढ़ाई की आड़ में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम करने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी कारी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।
दो साल से चल रहा था सिलसिला
मिली जानकारी के अनुसार, मंसूर नगर निवासी एक परिवार की 11 वर्षीय बेटी आरोपी कारी इमरान के पास पढ़ने के लिए जाती थी। परिजनों ने उस पर पूरा भरोसा किया था, लेकिन आरोपी ने इस भरोसे को तार-तार कर दिया। आरोप है कि कारी इमरान पिछले करीब दो सालों से बच्ची को डरा-धमकाकर और पढ़ाई का बहाना बनाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। मासूम बच्ची डर और लोकलाज के कारण लंबे समय तक खामोश रही और अपने घरवालों को कुछ नहीं बता सकी।
वीडियो से खुला आरोपी का राज
इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ, जब घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया। जैसे ही यह वीडियो बच्ची के पिता तक पहुंचा, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अपनी बेटी के साथ हुई इस दर्दनाक घटना की सच्चाई जानकर पिता ने बिना देर किए सआदतगंज थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आगे की जांच
शिकायत और सामने आए वीडियो साक्ष्यों को गंभीरता से लेते हुए सआदतगंज की स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कारी इमरान को हिरासत में ले लिया और आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
फिलहाल, इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा और उसकी संपत्तियों की जांच की मांग कर रहे हैं। जांच टीम अब इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किसी अन्य बच्चे के साथ तो ऐसी हरकत नहीं की है।


