होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner
Banner
Banner

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी असद समेत कई पर केस दर्ज

9:50 PM, May 30, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

गाजियाबाद जनपद अंतर्गत खोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ नवनीत विहार कॉलोनी में बीते दिनों त्योहार के मौके पर मिलने के ब

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी असद समेत कई पर केस दर्ज

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या सौ 0 Rexpressभारत

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद जनपद अंतर्गत खोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ नवनीत विहार कॉलोनी में बीते दिनों त्योहार के मौके पर मिलने के बहाने बुलाकर 17 वर्षीय एक छात्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सूर्या चौहान के रूप में हुई है, जो ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में भारी सांप्रदायिक तनाव व्याप्त है और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पारिवारिक सूत्रों और चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात की शाम सूर्या चौहान को उसके ही कुछ पूर्व परिचित युवकों ने बातचीत करने या पुरानी रंजिश को सुलझाने के बहाने चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। पीड़ित जब वहाँ पहुँचा, तो आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। चश्मदीदों का आरोप है कि मुख्य आरोपी असद ने सूर्या पर हमला करने से ठीक पहले विवादित टिप्पणी की, जिसके तुरंत बाद उसने और उसके साथियों ने सूर्या पर बड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पेट में गंभीर चोट लगने के कारण सूर्या लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल सूर्या चौहान को अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर फैलते ही पीड़ित परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया।

इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी असद (अर्शद), नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार फ्लैग मार्च कर रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने अब तक कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी असद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026