होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

गोसाईगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 साल के शुभम की मौत, मामा गंभीर रूप से घायल

6:36 PM, Aug 14, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

गोसाईगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 साल के शुभम की मौत, मामा गंभीर रूप से घायल

शुभम सिंह की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में बाइक के पीछे बैठे 21 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके चचेरे मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

काम पर जाते समय हुआ हादसा

मूल रूप से रायबरेली के ऊंचाहार के नाज़ेपुर गांव का रहने वाला 21 वर्षीय शुभम सिंह अपने चचेरे मामा प्रशांत के साथ लखनऊ में रहता था। दोनों चिनहट के लौलाई गांव में एक किराए का कमरा लेकर रहते थे और ठेके पर अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम करते थे। मृतक के दूसरे मामा महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे शुभम और प्रशांत मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में गोसाईगंज जा रहे थे। शुभम बाइक पर पीछे बैठा हुआ था।

गौरैया मोड़ के पास मारी टक्कर

जैसे ही दोनों की मोटरसाइकिल गोसाईगंज क्षेत्र में गुमटी नंबर 5 के पास गौरैया मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटी भीड़ ने तुरंत इसकी जानकारी एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस को दी।

अस्पताल में शुभम को घोषित किया मृत

दोनों को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई के ट्रामा 2 सेंटर ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रशांत की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने शुभम के पास मिले दस्तावेजों और मोबाइल के जरिए उसके परिवार से संपर्क किया। अस्पताल पहुंचे मामा महेंद्र ने शुभम के शव की पहचान की।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

शुभम के पिता प्रीतम सिंह अंबाला की एक ग्लास फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं, जबकि मां पवन कुमारी गृहणी हैं। शुभम का एक छोटा भाई शिवम भी है। शुभम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026