ई-रिक्शा से बंद घरों को निशाना बनाने वाले अंतर-जनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार
5:23 PM, Jul 19, 2026
R Express भारत
Share:
मड़ियांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय एक अत्यंत शातिर और संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अभियुक्तों को

ड़ियांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता फोटो सौ0 RExpress भारत
लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय एक अत्यंत शातिर और संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह गिरोह ई-रिक्शा का सहारा लेकर सुनसान और बंद पड़े आवासीय परिसरों की रेकी करता था और तत्पश्चात रात्रि अथवा सूने समय में वारदातों को अंजाम देता था।
मड़ियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान के समीप स्थित एक आवासीय परिसर में अज्ञात चोरों द्वारा संपत्ति की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त के कुशल निर्देशन में मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया गया।
अन्वेषण टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थापित दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन तकनीकी विश्लेषण किया। साक्ष्यों के संकलन और मुखबिर तंत्र से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। परिणामस्वरूप, मड़ियांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया।
पुलिस अभिरक्षा में लिए गए अभियुक्तों की पहचान हर्ष,कृष्णा,सुमित,अभिषेक,राजा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि, वे न केवल मड़ियांव, बल्कि लखनऊ कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की अवैध गतिविधियों और संपत्तिमूलक अपराधों को अंजाम दे चुके हैं।
गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में अपनी कार्यप्रणाली का खुलासा करते हुए बताया कि, वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों और स्थानीय नागरिकों की नजरों से बचने के लिए एक ई-रिक्शा का उपयोग करते थे। गिरोह के सदस्य सामान्य यात्रियों की भांति ई-रिक्शा पर सवार होकर विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों का भ्रमण करते थे। इस दौरान वे उन घरों को चिह्नित करते थे, जिनमें ताले लटके होते थे या जहाँ परिवार अनुपस्थित होता था। इसके बाद, योजनाबद्ध तरीके से वे रात्रि के समय कटर और अन्य उपकरणों की सहायता से तालों को तोड़कर त्वरित गति से कीमती सामान पार कर देते थे।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस प्रशासन ने भारी मात्रा में चोरी की गई अत्याधुनिक लैपटॉप, आईपैड, और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल हैंडसेट और चांदी की पायलें और विभिन्न ब्रांडेड कलाई घड़ियाँ बमराद की।वारदात में रेकी और आवागमन के लिए उपयोग किया जाने वाला ई-रिक्शा पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

