होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

भीषण गर्मी के बीच खुशी की सौगात,यूपी में मानसून अत्यधिक सक्रिय

1:48 PM, Jul 5, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

भीषण गर्मी के बीच तोड़ी — सी बारिश और तेज हवाओ ने मौसम को सुहावना कर दिया हैं। बीते दिनो में गर्मी सातवें आसमान पर थी,जिसको लेकर लोगो का सुबह से लेकर शाम त

भीषण गर्मी के बीच खुशी की सौगात,यूपी में मानसून अत्यधिक सक्रिय

बारिश होते हुए फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश। भीषण गर्मी के बीच तोड़ी — सी बारिश और तेज हवाओ ने मौसम को सुहावना कर दिया हैं। बीते दिनो में गर्मी सातवें आसमान पर थी,जिसको लेकर लोगो का सुबह से लेकर शाम तक जीना मुश्किल हो गया था। लोग बड़े ही दिनो से बारिश होने को इंतजार कर रहे हैं थे कि,जो कि,आज रविवार को खत्म हो गया है।

बताया जा रहा है कि,पिछले दिनों में भीषण गर्मी ने लोगो की रातो की नींद उड़ा रखी थी। क्योकि,रातों को लाइट की समस्या की वजह से लोग अपनी नींद नही पूरी कर पा रहे थे और सुबह उठकर उनको सूरज की तेज किरणों के साथ समझौता करना पड़ता था। जिससे लोगो की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। अस्पतालों में भी जुलाई के महीने में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली थी।

मौसम में अचानक से बदलाव आने की वजह से लोगो को तोड़ी राहत मिली है। बारिश ने मौसम में गर्मी के तापमान को कम कर दिया है। जिससे लोगो को आराम मिल रहा है और वो अपने काम को लेकर सक्रिय हो पा रहे है। इस तरह के मौसम होने की वजह से किसान को भी लाभ होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

जुलाई में बारिश होने से किसान को लाभ

जुलाई में बारिश होने से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई, लागत में कमी और बेहतर पैदावार का सबसे बड़ा लाभ मिलता है। भारतीय कृषि मुख्य रूप से मानसून पर निर्भर है, और जुलाई का महीना खेती के लिहाज से पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है।

जैसे कि,धान पानी की अधिक खपत वाली फसल है। जुलाई की बारिश खेतों में पर्याप्त पानी जमा करती है, जो धान की सफल रोपाई के लिए बेहद जरूरी है। मक्का, बाजरा, कपास, सोयाबीन और गन्ने जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई और शुरुआती विकास इसी बारिश पर निर्भर करता है। इस मौसम में तोरई, लौकी, करेला और कद्दू जैसी हरी सब्जियों की बुवाई तेजी से होती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त कमाई होती है।

इन जिलों में राहत

मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर, और हमीरपुर जिलों में मूसलाधार बारिश की अत्यधिक संभावना है।नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, और बागपत जैसे जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मऊ, प्रतापगढ़, गोरखपुर, और कुशीनगर समेत पूर्वांचल के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026