होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ के अलीगंज में प्राइवेट कोचिंग संस्थान में लगी भयंकर आग, इलाका कराया गया खाली

3:14 PM, Jun 22, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर डी स्थित उषा मेहता मार्ग पर बने एक व्यावसायिक भवन में अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ध

लखनऊ के अलीगंज में प्राइवेट कोचिंग संस्थान में लगी भयंकर आग, इलाका कराया गया खाली

अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिनमें अधिकांश छात्र शामिल हैं। सोमवार दोपहर को हुआ यह हादसा उस समय सामने आया जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान में एयर कंडीशनर के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां संचालित कोचिंग सेंटर और एनिमेशन इंस्टीट्यूट के छात्र अंदर ही फंस गए।

खिड़कियों से कूदे छात्र, बाथरूम में दम घुटने से मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में धुआं और लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि छात्रों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने पहली और दूसरी मंजिल की खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी, जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ छात्रों ने घबराहट में खुद को बचाने के लिए बाथरूम में बंद कर लिया, लेकिन वहां जहरीला धुआं भर जाने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव कर्मियों ने इमारत की पिछली दीवार को तोड़कर अंदर फंसे दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काबू पर पाया काबू सौ0 RExpress भारत

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काबू पर पाया काबू सौ0 RExpress भारत

इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और तुरंत लखनऊ लौट आए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने तथा घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में मुफ्त व बेहतरीन इलाज  कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की कमिश्नर और आईजी स्तर के अधिकारियों से उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं, ताकि सुरक्षा मानकों में हुई लापरवाही और अवैध रूप से चल रहे सेंटरों पर जवाबदेही तय की जा सके।

राष्ट्रीय नेताओं ने जताया शोक और मुआवजे का एलान

इस भयावह घटना पर देश के  नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000 की मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से लखनऊ अग्निकांड घटना स्थल के लिए रवाना हो चके है। इसके अलावा,इस दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम योगी कुछ देर बाद मौके पर मौजूद होंगे और घटना को लेकर समीक्षा करेंगे।

 लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  मौके पर पहुंच चुके हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इस बड़े अग्निकांड पर अब क्या कार्यवाही लखनऊ पुलिस और प्रशासन पर करते हैं। यह देखना बाकी रह गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026