होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में पत्रकारिता से जुड़े व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने सीतापुर से किया गिरफ्तार

4:51 PM, Aug 16, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मड़ियांव इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने एक युवती के साथ धोखे से दुष्कर्म करने के आरोप में अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी

लखनऊ में पत्रकारिता से जुड़े व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने सीतापुर से किया गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के मड़ियांव इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने एक युवती के साथ धोखे से दुष्कर्म करने के आरोप में अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी निवासी 36 वषीय रंजीत सिंह राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताता है। पुलिस ने उसे सीतापुर में मौजूद उसके एक रिश्तेदार के घर से ढूंढ निकाला है।

मैंगो शेक में मिलाया नशीला पदार्थ

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बेहद सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई। आरोपी रंजीत सिंह ने करीब 18 साल की पीड़िता और उसके साथ आई एक महिला रिश्तेदार को अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद उसने दोनों को पीने के लिए मैंगो शेक दिया। आरोप है कि इस मैंगो शेक में पहले से ही कोई नशीली चीज मिलाई गई थी। इसे पीते ही दोनों बेहोशी की हालत में आ गईं। इसी लाचारी का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ गलत काम किया।

मां की शिकायत पर शुरू हुई जांच

होश में आने के बाद जब पीड़िता ने अपनी आपबीती परिवार को बताई, तो हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद पीड़िता की मां ने मड़ियांव थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 14 जुलाई को ही केस दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी रंजीत लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को चकमा देने की कोशिश में जुटा था।

मड़ियांव पुलिस लगातार सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। आखिरकार पुलिस टीम को कामयाबी मिली। रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस ने सीतापुर में छापेमारी की, जहाँ आरोपी अपने मामा के घर में छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे मौके से ही दबोच लिया। पूछताछ में पता चला है कि रंजीत का जुड़ाव पत्रकारिता से है, जिसके रसूख का इस्तेमाल वह लोगों पर धौंस जमाने के लिए करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी ने पहले भी इस तरह की किसी वारदात को अंजाम दिया है। उसके पुराने रिकॉर्ड और आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026