लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में 49किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि,कई दिनो ने तस्करो के बढते जा रहे हौसलो पर रोकर लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही थी। जिसके दौरान ही तस्कार को पकडा गया है।
lucknow
12:58 PM, Dec 16, 2025
Share:


लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में 49किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार सौ 0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि,कई दिनो ने तस्करो के बढते जा रहे हौसलो पर रोकर लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही थी। जिसके दौरान ही तस्कार को पकडा गया है।
तस्कार के साथ समान बरामद
सूत्रो के मुतबिक, पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम के द्वारा गिरफ्तार तस्कर की पहचान अनिकेत मौर्या के रूप में हुई है, जो पूरे जिगना देव, थाना जगतपुर, जनपद रायबरेली का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 49 किलो अवैध गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और दो मोबाइल फोन बरामद करके अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस जांच में जुटी
यह माल रायबरेली से लखनऊ ले जाई जा रही थी। जिसको लेकर थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की टीमों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है। ताकि,तस्कारो को काबू पाया जा सके।

