होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

देर रात मॉल से लौट रहे सुपरवाइजर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

5:22 PM, Jul 4, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

सुशांत गोल्फ सिटी में फिनिक्स पलासियो मॉल के ठीक सामने एक बेकाबू और तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

देर रात मॉल से लौट रहे सुपरवाइजर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

सुपरवाइजर को तेज रफ्तार कार ने कुचला फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में फिनिक्स पलासियो मॉल के ठीक सामने एक बेकाबू और तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसका हेलमेट टूटकर दो टुकड़ों में बिखर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय मृतक मृत्युंजय कुमार भारती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर (मौलानपार गांव) के रहने वाले थे। वह पिछले दो सालों से लखनऊ में रहकर अपनी आजीविका चला रहे थे। मृत्युंजय लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित हरिहर नगर इलाके में एक किराए के मकान में रहते थे। वह शहीद पथ पर स्थित मशहूर लुलु मॉल के गेमिंग सेंटर  में बतौर सुपरवाइजर काम करते थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह मॉल में अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद घर के लिए निकले थे।

देर रात 1 बजे पलासियो मॉल के सामने हुआ हादसा

मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1:00 बजे मृत्युंजय लुलु मॉल से अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस अपने कमरे पर लौट रहे थे। जैसे ही वह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फिनिक्स पलासियो मॉल के सामने पहुंचे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर लगते ही मृत्युंजय बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। रफ्तार का झटका इतना तेज था कि उनके सिर पर बंधा हेलमेट अचानक खुल गया और उसके दो टुकड़े हो गए। सिर पर सीधे गहरी चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद आरोपी कार चालक इंसानियत को शर्मसार करते हुए घायल को सड़क पर ही तड़पता हुआ छोड़कर तेजी से गाड़ी भगा ले गया। रात के वक्त राहगीरों ने जब युवक को लहूलुहान और मरणासन्न हालत में देखा, तो तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने मृत्युंजय को फौरन नजदीकी ट्रामा-2 अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही युवक के पास मौजूद मोबाइल फोन से उसके घरवालों को इस अनहोनी की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही बदहवास परिजन जब तक अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत्युंजय को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

परिजनों ने की सीसीटीवी खंगालने की मांग

इकलौते कमाऊ बेटे की अचानक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई अभिषेक और अन्य रिश्तेदारों ने पलासियो मॉल और सुशांत गोल्फ सिटी के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग उठाई है। परिजनों का कहना है कि, अगर घटनास्थल और उसके आसपास के कैमरों की बारीकी से जांच की जाए, तो आरोपी कार का नंबर और उसके चालक की पहचान आसानी से हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026