होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में मोबाइल पर बात करते-करते नाले में गिरा युवक, तड़प-तड़प कर हुई मौत

2:22 PM, Oct 26, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के सरोजिनी नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मोबाइल पर बात करते समय पैर फिसलने से एक 21 वर्षीय युवक गहरे नाले में गिर गया और उसकी जान चली गई

 लखनऊ में मोबाइल पर बात करते-करते नाले में गिरा युवक, तड़प-तड़प कर हुई मौत

राज सिंह की फाइल फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के सरोजिनी नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मोबाइल पर बात करते समय पैर फिसलने से एक 21 वर्षीय युवक गहरे नाले में गिर गया और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर के कोड़वार मछरेहटा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से अपने दोस्त के साथ रहकर एक दुकान पर काम करता था और साथ में अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहा था।

फोन पर बात करते समय हुआ हादसा

यह पूरी घटना रविवार रात करीब 9:00 बजे की है। राज के साथ रहने वाले उसके दोस्त रामनरेश ने बताया कि रात के समय राज के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। वह फोन सुनते-सुनते बात करते हुए कमरे से बाहर निकल गया। बाहर काफी अंधेरा था। कमरे से कुछ ही दूरी पर एक छोटा लेकिन गहरा नाला था। अंधेरे के कारण राज को नाले का अंदाजा नहीं लगा और बात करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे नाले में जा गिरा। नाले में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।

दोस्त ने निकाला बाहर, अस्पताल में डॉक्टरों ने तोड़ा दम

जब काफी देर बीत जाने के बाद भी राज कमरे पर वापस नहीं लौटा, तो रामनरेश को चिंता हुई। वह उसे ढूंढने के लिए बाहर निकला। टॉर्च की रोशनी में जब उसने देखा तो राज नाले के अंदर बेहद गंभीर हालत में तड़प रहा था। रामनरेश ने तुरंत उसे नाले से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल लेकर भागा। इसके साथ ही उसने तुरंत राज के परिजनों को भी इस हादसे की खबर दी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस अचानक हुए हादसे से राज के घर में मातम पसर गया है। राज एक मध्यमवर्गीय परिवार से था। उसके पिता सुधीर सिंह सीतापुर में रहकर खेती-किसानी का काम करते हैं, जबकि मां राधा घर संभालती हैं। परिवार में राज के अलावा उसका एक छोटा भाई अंकित भी है। राज अपने परिवार का सहारा बनने के लिए लखनऊ आया था, जहां वह नादरगंज इलाके की एक मिठाई की दुकान पर नौकरी करता था। काम के साथ-साथ वह अपनी तरक्की के लिए ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स की पढ़ाई भी कर रहा था। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026