होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

पत्नी और 6 महीने की बेटी को ससुराल से लेने जा रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत

6:30 PM, Aug 15, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के निगोहां इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर

 पत्नी और 6 महीने की बेटी को ससुराल से लेने जा रहे युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत

sketch by- google

लखनऊ के निगोहां इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में 24 साल के एक युवक की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ससुराल जाने के दौरान रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, आशियाना के औरंगाबाद खालसा का रहने वाला 24 वर्षीय अमन रावत एक अपार्टमेंट में साफ-सफाई का काम करता था। अमन के भाई अजय ने बताया कि शुक्रवार की रात अमन अपनी मोटरसाइकिल से निगोहां के दुंदपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। वह अपनी पत्नी संध्या और अपनी महज 6 महीने की मासूम बेटी को घर वापस लेने के लिए निकला था। लेकिन खुशियों के सफर पर निकले अमन को क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है।

जैसे ही अमन की बाइक निगोहां इलाके में कनकहा के आगे पहुंची, रफ्तार तेज होने के कारण मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू हो गई। जब तक अमन बाइक को संभाल पाता, गाड़ी सीधे जाकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन उछलकर सड़क पर जा गिरा।

हेलमेट न होने की वजह से सिर में आई जानलेवा चोट

इस दर्दनाक हादसे में सबसे बड़ी लापरवाही हेलमेट न पहनना रही। चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, अमन ने गाड़ी चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था। डिवाइडर से टकराने के बाद उसके सिर में बहुत गहरी और गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही काफी खून बह गया।

पुलिस ने गाड़ी के नंबर से घरवालों को ढूंढा

राहगीरों की सूचना पर निगोहां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले अमन की मोटरसाइकिल के नंबर को अपने सिस्टम पर खंगाला। गाड़ी के नंबर से एड्रेस ट्रैक कर पुलिस ने तुरंत उसके परिवार वालों को इस अनहोनी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने फौरन एम्बुलेंस बुलवाई और घायल अमन को इलाज के लिए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर-2 में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अमन को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026