होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

अभिजीत दीपके पर संकट, विदेशी फंडिंग और कांग्रेस कनेक्शन के आरोप

5:18 PM, Oct 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ में एक नया सियासी और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' और इसके मुख्य चेहरे अभिजीत दीपके के खिलाफ अब खुलकर विरोध शुरू हो गया है।

अभिजीत दीपके पर संकट, विदेशी फंडिंग और कांग्रेस कनेक्शन के आरोप

CJP के अभिजीत दीपके के खिलाफ देशद्रोह केस की मांग फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ में एक नया सियासी और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' और इसके मुख्य चेहरे अभिजीत दीपके के खिलाफ अब खुलकर विरोध शुरू हो गया है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रमुख गोपाल राय ने इस पार्टी की गतिविधियों पर गहरे सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर मांग की है कि देश के माहौल को खराब करने की कोशिश के आरोप में अभिजीत दीपके के खिलाफ तुरंत देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

बड़े नेताओं और विदेशी पैसे का कनेक्शन?

गोपाल राय ने आरोप लगाया है कि इस अजीबोगरीब नाम वाली पार्टी के पास अचानक से इतना पैसा कहाँ से आ रहा है, इसकी तुरंत पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने अंदेशा जताया है कि कॉकरोच जनता पार्टी को विदेशों से बड़ी फंडिंग मिल रही है। परिषद का कहना है कि पार्टी से जुड़े लोगों के ठाट-बाठ और इनके काम करने के तरीकों को देखकर लगता है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इसके साथ ही, गोपाल राय ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी की भूमिका पर भी उंगली उठाई है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी के कनेक्शन की भी बारीकी से जांच होनी चाहिए।

नौजवानों को भड़काने और महिलाओं की भाषा पर आपत्ति

परिषद का कहना है कि यह संगठन सोशल मीडिया और अन्य जरियों से देश के सीधे-साधे युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहा है। नौजवानों के दिमाग में गलत बातें भरकर उन्हें मुख्यधारा से भटकाया जा रहा है। इसके अलावा, गोपाल राय ने पार्टी से जुड़ी कुछ महिला कार्यकर्ताओं के बर्ताव और उनकी भाषा पर भी तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंचों और चर्चाओं में इन महिलाओं द्वारा बेहद अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुँचा रहा है।

जांच एजेंसियों से निष्पक्ष ऐक्शन की अपील

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इस पूरे मामले को देश की आंतरिक सुरक्षा और संस्कृति से जोड़ते हुए सरकार और सभी बड़ी जांच एजेंसियों से गुहार लगाई है। गोपाल राय ने कहा कि बिना किसी दबाव या पक्षपात के इस पूरी पार्टी की कुंडली खंगाली जाए, ताकि इनके असली इरादे जनता के सामने आ सकें। अब देखना यह होगा कि इस तीखे विरोध के बाद लखनऊ पुलिस और जांच एजेंसियां क्या कदम उठाती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026