ठाकुरगंज में सात साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश
7:23 PM, May 29, 2026
R Express भारत
Share:
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति पर सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लग

मासूम बच्ची के साथ हैवानियत seketc by - google
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति पर सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस शर्मनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने उसे बहला-फुलाकर अपने पास बुला लिया। सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपी ने मासूम के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पीड़ित बच्ची ने रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ठाकुरगंज थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को उसके छिपने के ठिकाने से धर दबोचा।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को तुरंत चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मामले की वैज्ञानिक और कानूनी तफ्तीश तेजी से की जा रही है। अदालत से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस सभी पुख्ता सबूत जुटा रही है। स्थानीय सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

