मोहनलालगंज के बाद बीकेटी इलाके में दस महिलाओं से गहनों की ठगी
।लखनऊ के महिंगवा इलाके में महिला ठगों ने लगभग दस महिलाओं की ज्वैलरी पार कर दिया है। यहां पहले पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देकर विश्वास बनाया। इसके बाद पुराने जेवर के बदले नए जेवर लेकर महिला ठग रफूचक्कर हो गयी।
UTTAR PRADESH
8:40 AM, May 15, 2025
Share:


ठगी का शिकार ग्रामीण महिलाएं सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के महिंगवा इलाके में महिला ठगों ने लगभग दस महिलाओं की ज्वैलरी पार कर दिया है। यहां पहले पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देकर विश्वास बनाया। इसके बाद पुराने जेवर के बदले नए जेवर लेकर महिला ठग रफूचक्कर हो गयी। गांव की महिलाएं अपने नए जेवरों के आने का इंतजार ही करती रही। इटौजा के कुम्हारनपुरवा की सात और बसेना की तीन महिलाओं से लाखों के जेवर ठग कर दो महिलाएं फिर वापस नही लौटी। बुधवार को इन महिलाओं ने पुलिस से शिकायत किया है।
पुराने बर्तन लेकर लौटाए नए,फिर गहने लेकर फरार
कुछ महिलाओं के घर से वह पुराने बर्तन लेकर गई भी फिर अगले दिन शुक्र्वार को इन सभी को उनके नए बर्तन लौटा दिए गए। इस प्रकार यहां गांव में महिलाओं पर विस्वास जमाने के बाद ठग महिलाओं ने गांव की किसी महिला से उनके सोने की झुमकी तो किसी की टप्स,पायल,सोने की चेन आदि जेवर लेकर सोमवार को जो गई तो दोबारा वापस नही लौटी।
केवल पांच सौ रुप्ए कमीशन पर बदल रही थी पुराने गहने
इटौजा के कुम्हारनपुरवा गांव की रहने वाली रजनी प्रजापति,पम्मी देवी,सुरसती,नीलम,पंकज,वैरागी,प्रीति ने बताया कि,दो महिलाएं अपने साथ एक बच्ची को लेकर शनिवार को उनके गांव कुम्हारनपुरवा आयी थी। यहां पर उन्होने पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन केवल 20 रुपए देकर प्राप्त करने की बात कही।
कुम्हारनपुरवा और बसेना में ठगी का शिकार
यह घटना केवल कुम्हारनपुरवा में ही नही बसेना गांव की तीन महिलाओं के साथ भी हुई। मंगलवार से ठग महिलाओं की वापसी का इंतजार कर रही ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम प्रधान के माध्यम से बुधवार को इटौजा थाना को शिकायत की है। थाना प्रभारी महिंगवा शिवमंगल सिंह ने बताया कि,जांच करवाई जा रही है।
मोहनलालगंज के शिवढरा में 11 महिलाएं हुई ठगी का शिकार
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवढरा गांव में एक महिला ने चालाकी से गांव की महिलाओं को पुराने सामान के बदले नया सामान देने का झांसा देकर उनका विश्वास जीता और फिर एक मई को पुराने जेवरों के बदले नए जेवर देने की बात कहकर ग्यारह महिलाओं से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई।पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उक्त महिला पहले भी गांव में आ चुकी थी और पुराने बर्तनों व कपड़ों के बदले नया सामान देकर भरोसा जीत चुकी थी। इसी भरोसे के चलते जब वह एक मई को दोबारा गांव पहुंची, तो उसने जेवरों के बदले बेहतर गुणवत्ता के नए गहने देने की बात कही। भरोसे में आई महिलाओं ने अपने घरों के कीमती गहने उसे दे दिए।इस शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।