पति से झगडे के बाद बुजुर्ग महिला ने पेंड से लगाया फंदा,डॉक्टर ने हॉस्पिटल में मृत घोषित किया
बख्शी का तालाब थाना के चंदाकोडर गांव की रहने वाली एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के पिछवाडे पेंड से लटककर फंदा लगा लिया।
UTTAR PRADESH
9:41 AM, Jun 5, 2025
Share:


पति से झगडे के बाद बुजुर्ग महिला ने पेंड से लगाया फंदा,डॉक्टर ने हॉस्पिटल में मृत घोषित किया
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना के चंदाकोडर गांव की रहने वाली एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के पिछवाडे पेंड से लटककर फंदा लगा लिया। परिजन उसे लेकर राम सागर मिश्र हास्पिटल आए। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पति—पत्नी में सुबह हुआ था विवाद
चंदाकोडर गांव के रहने वाले ब्रज कुमार सिंह सिचाई विभाग से रिटायर्ड है। उनकी पत्नी प्रेमा सिंह और उनके बीच बृहस्पतिवार की सुबह झगडा हो गया। उसके बाद प्रेम घर के पीछे चली गई। थोड़ी देर बाद जब घर वालों ने मकान के पिछले हिस्से में जाकर देखा तो प्रेमा पेड से लटक रही थी।