Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/after the mahingwa in bakshi s pond area the cheating of jewelry from women in itauja smart victim is not the next victim 20250516 323

बख्शी का तालाब इलाके में महिंगवा के बाद इटौजा में महिलाओं से गहनों की ठगी,होशियार अगला शिकार आप तो नही—

इटौजा इलाके में महिला ठगों ने एक पूरे परिवार को अपना अगला निशाना बनाया है। यहां एक छोटी बच्ची के साथ आयी दो महिला ठगों ने हरदा गावं में श्री राम के घर के उनका,उनकी मां रजना,रिंकी और विमला के गहने ठग लिए

UTTAR PRADESH

2:41 PM, May 16, 2025

Share:

बख्शी का तालाब इलाके में महिंगवा के बाद इटौजा में महिलाओं से गहनों की ठगी,होशियार अगला शिकार आप तो नही—
logo

ठगी का शिकार पीडित महिला रजाना सौ0 RExpress भारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के इटौजा इलाके में महिला ठगों ने एक पूरे परिवार को अपना अगला निशाना बनाया है। यहां एक छोटी बच्ची के साथ आयी दो महिला ठगों ने हरदा गावं में श्री राम के घर के उनका,उनकी मां रजना,रिंकी और विमला के गहने ठग लिए। इसके बाद महिलाएं फरार हो गयी। ग्रामीणों का दावा है कि यह ठग महिलाएं गांव में कई बार आ चुकी है।महिंगवा के बाद अब महिला ठगों की गैंग ने इटौजा के हरदा में अपना अगला शिकार किया है। यहां कई लोगों को ठगने की बजाए एक ही परिवार को निशाना बनाया गया है। बुजुर्ग महिला रजाना ने बताया कि महिला ठगों ने उसके बेटी रिंकी,बेटा श्री राम और शादी शुदा बेटी विमला के गहने ठग लिए।

खुद को बताया स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

हरदा कालोनी की पीडित महिलाओं ने बताया कि घटना 12 मई की है। दो ठग महिलाएं कई दिन गांव में आयी। बीते सोमवार को वह फिर आयी और सभी के पुराने गहने लेकर फरार हो गई। इसके बाद इटौजा थाने पर इसकी लिखित शिकायत की गयी।लेकिन पुलिस जांच करने के लिए चार दिन बाद भी नही आयी।

महिगवा पुलिस ने पीडितों की आवाज ही दबा दिया

महिंगवा थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा और बसेना गांव में लगभग दस महिलाएं ठगी का शिकार हुई। ग्राम प्रधान के जरिए महिलाओं ने क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर से पुरी घटना बतायी।लेकिन घटना को सुनकर क्षेत्रीय सब इंस्पेक्टर उल्टे महिलाओं की आवाज को दबाने लगे। इसके बाद जब थाना प्रभारी महिंगवा शिव मंगल सिंह से बात की गयी तो उन्होने बताया कि,कोई महिला शिकायत देने को तैयार नही है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.