वीडियोहोम
Advertisement
बड़ी खबर/न्यूज़/after two real sisters pet dog also dies incident in para area of lucknow

दो सगी बहनों के बाद पालतू कुत्ते की भी मौत,लखनऊ के पारा क्षेत्र की घटना

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर दौदाखेड़ा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि, बुधवार को दो सगी बहनों फिनाइल पीकर सुूसाइड का प्रयास किया था। इलाज के दौरान देर रात पहले बड़ी बहन राधा की मौत हो गई, जबकि बृहस्पतिवार दोपहर को छोटी बहन जिया ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर लोगो के बीच हडकंप मचा हुआ है

lucknow

12:26 PM, Dec 27, 2025

Share:

दो सगी बहनों के बाद पालतू कुत्ते की भी मौत,लखनऊ के पारा क्षेत्र की घटना
logo

दो सगी बहनों के बाद पालतू कुत्ते की भी मौत सौ0 RExpressभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर दौदाखेड़ा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि, बुधवार को दो सगी बहनों फिनाइल पीकर सुूसाइड का प्रयास किया था। इलाज के दौरान देर रात पहले बड़ी बहन राधा की मौत हो गई, जबकि बृहस्पतिवार दोपहर को छोटी बहन जिया ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर लोगो के बीच हडकंप मचा हुआ है क्योकि,दो बहनो की सुसाइड करने की वजह ने लोगो की रातो की नींद उडा दी है।

दोनो बहनो की मौत को लेकर बवाल

दोनो बहनो की पहचान 25 वर्षीय राधा सिंह और 22 वर्षीय जिया उर्फ शानू के रूप मेे हुई है। इन दोनो ने बहनो ने अपने पालतू की ​गंभीर हालत को देखते हुए इस दुनिया से जाने का फैसला किया था। यह घटना एक बेहद ही दुखद घटना की तरह है जिसको हर ओर इन्ही दो बहनो की चर्चा तेजी से हो रही है। पशु प्रेमी होना अलग बात होती है। लेकिन किसी भी जानवर से इतना जडाव होना कि,अपनी जान तक दे देना। यह तो कही की बात नही है।

बड़े भाई नीरज सिंह के द्वारा दी गई जानकारी

इस हृदयविदारक घटना के बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे परिवार के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते टोनी की भी मौत हो गई। बड़े भाई नीरज उर्फ वीर सिंह के अनुसार, दोनों बहनें मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और पिछले कुछ समय से पंद्रह दिनों से बीमार चल रहे पालतू कुत्ते की हालत को लेकर अत्यधिक तनाव में थीं। इसी मानसिक दबाव के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।एक के बाद एक हुई इन मौतों से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

दोनों बहनों की मौत के बाद अब पालतू कुत्ता भी चल बसा

कॉलोनीवासियों का कहना है कि, यह बेहद मार्मिक संयोग है,पहले दोनों बहनों की मौत हुई और अब पालतू कुत्ता भी चल बसा। नीरज ने बताया कि जहां दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं पालतू कुत्ते का भी विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।एक ही घर से एक साथ दो अर्थियां उठने का दृश्य देख हर आंख नम हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.