Banner
Banner
Banner
राजनीति/न्यूज़/amar shaheed raja digvijay singh memorial will be groomed at a cost of 5 17 crores 20250601 353

अमर शहीद राजा दिग्विजय सिंहं स्मारक 5.17 करोड की लागत से संवारा जाएगा

लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके के उमरिया स्थित अमर शहीद राजा दिग्विजय सिंह स्मारक को 5.17 करोड की लागत से संवारा जाएगा।

UTTAR PRADESH

3:28 PM, Jun 1, 2025

Share:

अमर शहीद राजा दिग्विजय सिंहं स्मारक 5.17 करोड की लागत से संवारा जाएगा
logo

उमरिया स्थित अमर शहीद राजा दिग्विजय सिंह स्मारक पर भूमि पूजन करते विधायक योगेश शुक्ला सौ0 RExभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके के उमरिया स्थित अमर शहीद राजा दिग्विजय सिंह स्मारक को 5.17 करोड की लागत से संवारा जाएगा। इसके लिए रविवार को विधायक योगेश शुक्ला ने यहां पर भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत किया है।उन्होने कहा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेजों से लोहा लेने वाले अमर शहीद के लिए यह 5.17 करोड का बजट कुछ नही है।

स्मारक के साथ झील को भी मिलेगा उसका प्राकृतिक स्वरुप

भूमि पूजन के मौके पर उन्होने बताया कि स्मारक को निखारने के साथ साथ यहां 13 बीघे क्षेत्रफल में एक झील के प्राकृतिक

स्वरुप को निखारा जाएगा। इसके चारों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। सम्बंधित विभाग इस पर काम कर रहे है। ​जिसको गुणवत्ता पूर्ण् करवाने के निर्देश दिए गए है।

उपेक्षा और अतिक्रमण का शिकार रहा स्मारक

राजधानी लखनऊ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अग्रेजों से लोहा लेने वाले दिग्विजय सिंह के स्मारक का कई बार संवारने का प्रयास किया गया। लेकिन हर बार आसपास के स्थानीय लोगों द्वारा इसके चारों तरफ की जमीन पर अतिक्रमण कर उसकी खूब सूरती का खराब ही किया गया। केवल राष्ट्रीय पर्व पर ही यहां सफाई करवाकर तिरंगा फहराया जाता और यदि किसी ने कोई कार्यक्रम करवाया तो यह गुलजार होता था।लेकिन अब एक आशा की किरण जगी है कि,अबकी बार से कुछ अच्छा हो जाए।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.