होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ के हुसैनगंज में 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मकान पर भू-माफिया और पुलिसकर्मी का तांडव

6:12 PM, Jun 11, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती इलाके से खाकी को शर्मसार करने और एक बेबस बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बताया ज

लखनऊ के हुसैनगंज में 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मकान पर भू-माफिया और पुलिसकर्मी का तांडव

बुजुर्ग महिला के मकान पर भू-माफिया और पुलिसकर्मी का तांडव सौ0 (edited ) RExpress भारत

लखनऊ। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती इलाके से खाकी को शर्मसार करने और एक बेबस बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि,निवासी 81 वर्षीया बुजुर्ग महिला गुलशाना बेगम के पुश्तैनी मकान पर इलाके के एक रसूखदार और चर्चित भू-माफिया लईक ने कथित रूप से फर्जी बैनामा तैयार करवाकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब इस पूरे काले कारनामे में पुलिस महकमे के एक सिपाही ने कानून रक्षक की जगह भक्षक की भूमिका अपना ली।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग गुलशाना बेगम अपने मकान पर टीन शेड डलवाने का काम करवा रही थीं। इसी दौरान क्षेत्र का विवादित भू-माफिया लईक और हुसैनगंज थाने में तैनात पुलिसकर्मी देवेंद्र पूरी तैयारी के साथ मौके पर धमक पड़े। इन दोनों ने मिलकर न सिर्फ चल रहे निर्माण कार्य को जबरन रुकवा दिया, बल्कि बुजुर्ग महिला की उम्र और मर्यादा का लिहाज किए बिना उनके साथ बेहद अभद्र, कड़े और भद्दे अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

बिना स्टे ऑर्डर के दी गालियां, उखाड़ फेंका टीन शेड

पीड़िता के परिजनों और चश्मदीदों का आरोप है कि पुलिसकर्मी देवेंद्र और भू-माफिया लईक ने मौके पर जमकर तांडव मचाया। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और वहां रखी टीन शेड को बर्बरतापूर्वक उखाड़कर फेंक दिया गया। जब पीड़ित परिवार ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए न्यायालय या प्रशासन का कोई आदेश या स्टे ऑर्डर दिखाने की मांग की, तो विपक्षी और पुलिसकर्मी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। बिना किसी अदालती आदेश के, सिर्फ अपनी कथित सेटिंग और रसूख के बल पर इस बुजुर्ग महिला के आशियाने को निशाना बनाया गया।

अधिकारियों से न्याय की गुहार

इस घटना के बाद से पीड़ित बुजुर्ग महिला गहरे सदमे में हैं। स्थानीय नागरिकों में भी पुलिस के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक सिपाही बिना किसी अदालती आदेश के किसी भू-माफिया के इशारे पर एक 81 साल की बुजुर्ग महिला को इस कदर कैसे प्रताड़ित कर सकता है। पीड़ित परिवार ने अब इस मामले की शिकायत लखनऊ पुलिस के आला अधिकारियों से करते हुए आरोपी भू-माफिया लईक और सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मी देवेंद्र के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026