होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg
sliderimg

जेल में बंद पूर्व प्रधान पर एक और केस: महिला से जमीन के नाम पर 10 लाख की ठगी

4:24 PM, Nov 11, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

करोड़ों रुपये की जमीनों के हेरफेर और फर्जीवाड़े के आरोप में पहले से ही सलाखों के पीछे दिन काट रहे सिसेंडी गांव के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल की मुश्क

जेल में बंद पूर्व प्रधान पर एक और केस: महिला से जमीन के नाम पर 10 लाख की ठगी

पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल की फोटो सौ0 भारत

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। करोड़ों रुपये की जमीनों के हेरफेर और फर्जीवाड़े के आरोप में पहले से ही सलाखों के पीछे दिन काट रहे सिसेंडी गांव के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ गई हैं। कभी पुलिस की फाइलों में 25 हजार रुपये का इनामी रह चुके इस रसूखदार पूर्व प्रधान पर अब अपने ही गांव की एक बेबस और लाचार महिला ने 10 लाख रुपये हड़पने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मेहनत की गाढ़ी कमाई लेकर सालों तक टलाता रहा आरोपी

यह पूरी कहानी सिसेंडी की रहने वाली लक्ष्मी बाथम की है, जो आज अपने पति को खोने के बाद तीन मासूम बच्चों के साथ दाने-दाने को तरस रही हैं। लक्ष्मी ने पुलिस के आला अधिकारियों को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि साल 2018 में उनके पति मुन्ना बाथम ने अपनी जिंदगी भर की कमाई जोड़कर मंगटईया गांव में एक जमीन खरीदने का मन बनाया था। गांव का प्रधान होने के नाते मुन्ना ने राजेश जायसवाल पर भरोसा किया। राजेश ने जमीन दिलाने का झांसा देकर मुन्ना बाथम से अलग-अलग किस्तों में कुल 10 लाख रुपये ऐंठ लिए।

चेक और कैश के जरिए हुआ था पूरा भुगतान

पीड़िता के मुताबिक, पैसे का लेनदेन पूरी तरह से सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। साल 2018 के फरवरी महीने में 2 लाख रुपये और मार्च महीने में 5 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए थे। इसके अलावा 3 लाख रुपये नगद अलग-अलग तारीखों में दिए गए। चालाक पूर्व प्रधान ने पैसे लेते वक्त मुन्ना को जमीन के असली मालिक यानी किसान का नाम तक नहीं बताया था। उसने चालाकी से कहा था कि वह कागजात और बैंक की पासबुक देखकर चेक में नाम खुद ही भर लेगा। सीधे-साधे मुन्ना ने उसकी बातों में आकर चेक पर सिर्फ अपने दस्तखत किए और रकम भर दी। बाद में पता चला कि ₹5 लाख 'एडीएचओ सुमित सर्विस स्टेशन' नाम के एक खाते में और ₹2 लाख किसी दूसरे अज्ञात खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए।

पति की मौत के बाद टूट पड़ा दुखों का पहाड़

पैसे ऐंठने के बाद जब मुन्ना बाथम ने जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया, तो पूर्व प्रधान आज-कल कहकर बात को टालने लगा। इसी बीच साल 2018 में ही मुन्ना बाथम की अचानक मौत हो गई। पति की मौत के बाद लक्ष्मी के सिर पर जैसे आसमान टूट पड़ा। तीन छोटे बच्चों की परवरिश और घर का पूरा खर्च लक्ष्मी के कंधों पर आ गया। कमाई का कोई जरिया न होने के कारण परिवार बेहद गंभीर आर्थिक तंगी से घिर गया।

फर्जी कागजात दिखाकर किया गुमराह

लक्ष्मी का आरोप है कि पति की मौत के बाद जब उसने अपने बच्चों का पेट पालने के लिए पूर्व प्रधान से अपनी रकम वापस मांगी, तो वह रंग बदलने लगा। आरोपी ने उसे पूरी तरह गुमराह करने के लिए किसी दूसरे ही शख्स की जमीन के कागज दिखा दिए और भरोसा जीतने के लिए एक अनजान किसान से मुलाकात भी करवा दी। लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी न तो जमीन लक्ष्मी के नाम हुई और न ही उसके पति की मेहनत की कमाई वापस मिली। थक-हारकर पीड़िता ने इंसाफ के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पुलिसिया जांच में डीलर का कनेक्शन आया सामने

इस मामले को लेकर मोहनलालगंज के थाना प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का नया केस दर्ज कर लिया गया है। चूंकि आरोपी पहले से ही जमीन के बड़े घपलों के आरोप में जेल में बंद है, इसलिए पुलिस अब उन बैंक खातों को खंगाल रही है जिनमें लक्ष्मी के पति के पैसे ट्रांसफर हुए थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इनमें से एक बैंक खाता किसी बड़े प्रॉपर्टी डीलर से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में बहुत जल्द सख्त कानूनी कदम उठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026