जमीन के विवाद में सगे भाइयों के परिवारों में चले कुल्हाड़ी और फावड़ा,लखनऊ के महिंगवा क्षेत्र की घटना
1:17 PM, May 31, 2026
R Express भारत
Share:
जमीन के बंटवारे के विवाद में रविवार की सुबह सगे भाईयों के बेटे एक दूसरे के खूने के प्यासे हो गए। मामूली विवाद खूनी संघर्श में बदल गया। देखते ही देखते पांच

खूनी संघर्ष में घायल अकड़ा गांव निवासी कमलेश का परिवार by RExpress भारत
लखनऊ । जमीन के बंटवारे के विवाद में रविवार की सुबह सगे भाईयों के बेटे एक दूसरे के खूने के प्यासे हो गए। मामूली विवाद खूनी संघर्श में बदल गया। देखते ही देखते पांच लोगों के सिर फट गए। जिसमें दो महिलाएं,एक बच्चा और एक बुजुर्ग चन्द्रपाल भी शामिल है। सभी घायलों को नजदीकी हॉस्प्टिल में इलाज करवाया जा रहा है।

घायल महिला को एम्बुलेंस से हॉस्प्टिल लेकर पहुचे परिजनby RExpress भारत
महिंगवा के थाना प्रभारी राधेध्याम मौर्या ने इटौंजा सीएचसी और राम सागर मिश्र हॉस्प्टिल में पहुचकर घायलों का हालचाल लिया उन्होने बताया कि,सभी का इलाज करवाया जा रहा है।शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी।घटना को लेकर उन्होने बताया कि दो सगे भाईयों का परिवार रविवार सुबह भिड़ गया। इसके बाद फावड़ा कुल्हाड़ी से मारपीट हुई और कई लोगों के सिर फट गए है।
कमलेश ने बताया कि,उसके भाई चंद्रपाल अपने बेटों सोनू मोनू को मना कर रहे थे और बीच बचाव कर रहे थे लेकिन वह अपने पिता की बात सुनने का तैयार ही न हुए।नतीजा कुछ लोग इटौंजा सीएचसी,कुछ राम सागर मिश्र हॉस्प्टिल और कुछ ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाए है।

घटना स्थल पर घायल महिला जमीन पर पड़ी,पुलिस कर्मी कर रहा पूछतांछ RExpress भारत
घर के सामने पड़ी जमीन के बंटवारे का विवाद
कमलेश ने बताया कि,भाई चंद्रपाल से मिलकर वह इसका हल निकाल रहे थे।लेकिन महिलाओं ने विवाद शुरू किया तो दोनो तरफ से बच्चे भी शामिल हो गए। उनकी पत्नी बहू और बेटा का सिर फट गया है। वही नाबालिक नीरज ने बताया कि,सोनू ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया तो वह जमीन पर गिर गया फिर उसको कुछ याद नही रहा है। यहां हॉस्प्टिल में उसको होश आया है।

