होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

आसमान में कुल्हाड़ी से हमला: भारतीय कैप्टन ने बचाई 182 जानें

12:36 PM, Nov 1, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 34,000 फीट की ऊंचाई पर आसमान में एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। विमान के कॉकपिट के अंदर कोई

आसमान में कुल्हाड़ी से हमला: भारतीय कैप्टन ने बचाई 182 जानें

photo by - ( AI )

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 34,000 फीट की ऊंचाई पर आसमान में एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। विमान के कॉकपिट के अंदर कोई सामान्य बहस नहीं, बल्कि एक सह-पायलट ने आत्मघाती आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की। ओमान के रहने वाले कट्टरपंथी सह-पायलट हमम अल-हम्मामी ने अचानक भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर के सिर पर इमरजेंसी कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया। इस हमले का मकसद पूरे विमान को हाईजैक करके इजराइल में किसी बड़ी इमारत से टकराना था, लेकिन भारतीय कैप्टन की जांबाजी ने 182 यात्रियों की जान बचा ली।

30 सेकंड में 16 हजार फीट नीचे गिरा विमान

हमलावर सह-पायलट ने कैप्टन को लहूलुहान करने के बाद विमान के इंजन बंद कर दिए और उसे सीधे क्रैश करने के लिए नीचे की तरफ मोड़ दिया। महज़ 30 सेकंड के भीतर विमान करीब 16,000 फीट नीचे आ गिरा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सिर में गहरी चोट और खोपड़ी टूटने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरी ताकत लगाकर कॉकपिट का इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया।

यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी क्रू ने मिलकर संभाला मोर्चा

दरवाजा खुलते ही फ्लाइट में सफर कर रहे इजराइली यात्रियों और केबिन क्रू ने कॉकपिट के भीतर घुसकर हमलावर सह-पायलट को दबोच लिया और उसे बांध दिया। किस्मत से इसी विमान में दो अन्य एयरलाइंस के पायलट भी सफर कर रहे थे। फिजी के कैप्टन हेंसन स्टीवन और दक्षिण अफ्रीका के फर्स्ट ऑफिसर रोवन टूथ ने तुरंत विमान का कंट्रोल अपने हाथों में लिया। हमले की वजह से विमान के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा था, फिर भी इन जांबाज पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

गाजा युद्ध का बदला लेना चाहता था हमलावर

जांच में यह साफ हो गया है कि ओमान का यह सह-पायलट गाजा में चल रहे युद्ध का बदला लेने के लिए तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट या किसी रिहायशी टावर को निशाना बनाना चाहता था। यूएई प्रशासन ने इसे पूरी तरह से एक आतंकी साजिश माना है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारतीय कैप्टन को मिला सर्वोच्च सम्मान

अपनी जान दांव पर लगाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर और उनके पूरे क्रू को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायेद II' से नवाजा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026