Ayodhya :राम मंदिर के मुख्य शिखर पर किया गया कलश स्थापना इतिहास मे जुड़ा स्वर्णिम अध्याय
उत्तर प्रदेश/अयोध्या मे राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य कलश की स्थापना की गई है। जो इतिहास के स्वर्णिम अध्याय से ज़ुड़ गया है। इस दौरान धार्मिक आयोजन
Ayodhya
12:00 AM, Apr 14, 2025
Share:


उत्तर प्रदेश/अयोध्या मे राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य कलश की स्थापना की गई है। जो इतिहास के स्वर्णिम अध्याय से ज़ुड़ गया है। इस दौरान धार्मिक आयोजन पूजन कार्यक्रम भी किया गया। गर्भगृह के मुख्य शिखर पर स्थापित यह कलश केवल स्थापत्य की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सनातन आस्था और परंपरा का भी जीवंत प्रतीक है। रामलला की मूर्ति के ठीक ऊपर स्थित यह शिखर अब पूरी तरह वैदिक परंपराओं के अनुरूप सज्जित हो चुका है।
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का क्षण
देशभर के श्रद्धालुओं के लिए यह क्षण आस्था, समर्पण और गौरव से भरा झण रहा। इस अवसर की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनमें शिखर पर कलश की स्थापना और पूजन विधि के अनुपम दृश्य देखे जा सकते हैं। यह ऐतिहासिक घटना श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण की दिशा में एक और गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी।