होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

बख्शी का तालाब चंद्रिका देवी मार्ग पर लगा भीषण जाम, रेंगते नजर आए वाहन, राहगीर बेहाल

6:53 PM, Jun 21, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बख्शी का तालाब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी मार्ग पर रविवार को एक बार फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। मुख्य मार्

बख्शी का तालाब चंद्रिका देवी मार्ग पर लगा भीषण जाम, रेंगते नजर आए वाहन, राहगीर बेहाल

बख्शी का तालाब चंद्रिका देवी मार्ग पर लगा भीषण जाम फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी मार्ग पर रविवार को एक बार फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर कई किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और एम्बुलेंस फंस गए, जिसके कारण तपती गर्मी और उमस के बीच राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गाड़ियों की लंबी कतारें लगने की वजह से दो पहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया।

स्थानीय निवासियों और चश्मदीदों के मुताबिक, जाम की मुख्य वजह सड़क के दोनों किनारों पर होने वाली अवैध और बेतरतीब कार पार्किंग है। रविवार का दिन होने के कारण मां चंद्रिका देवी धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी थी। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन द्वारा पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं ने अपने वाहन मुख्य सड़क पर ही पार्क कर दिए। इसके अलावा, चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड ने रही-सही कसर पूरी कर दी। बीच सड़क पर सवारियां उतारने और चढ़ाने के चक्कर में गाड़ियों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया।

चंद्रिका देवी मार्ग के गेट पर लगा जाम सौ0 RExpress भारत  

चंद्रिका देवी मार्ग के गेट पर लगा जाम सौ0 RExpress भारत  

रेंगते रहे वाहन, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय बख्शी का तालाब थाने की पुलिस और यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने में सुरक्षाकर्मियों को पसीने छूट गए। पुलिस कर्मियों ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया और वन-वे व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया। इसके बावजूद, संकरी सड़क होने और भारी वाहनों के अचानक दबाव बढ़ जाने से शाम तक गाड़ियाँ रेंग-रेंग कर चलती नजर आईं।

जाम के कारण धीरे — धीरे वाहन चलते हुए

सौ0 RExpress भारत  

जाम के कारण धीरे — धीरे वाहन चलते हुए सौ0 RExpress भारत  

यात्रियों के लिए एडवाइजरी और वैकल्पिक मार्ग

यातायात विभाग ने इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। यदि आप भी बख्शी का तालाब या चंद्रिका देवी मंदिर की तरफ जाने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल मुख्य चंद्रिका देवी रोड पर जाने से बचें। यात्री वैकल्पिक तौर पर सीतापुर हाईवेया इटौंजा से होकर निकलने वाले लिंक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि, भविष्य में सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026