होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

सावधान ! नकली चांदी का सिक्का खरीदकर आपका त्योहार कहीं फीका न हो जाए

10:30 AM, Oct 22, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

लखनऊ।अगर आप अबकी धनतेरस और दीपावली पर चांदी के फिर से खरीदने की तैयारी कर रहे है तो यह खबर आप के लिए ही है। आप सावधान हो जाइए,जरा सोच समझ और परखकर खरीदारी

सावधान ! नकली चांदी का सिक्का खरीदकर आपका त्योहार कहीं फीका न हो जाए

by AI

लखनऊ।अगर आप अबकी धनतेरस और दीपावली पर चांदी के फिर से खरीदने की तैयारी कर रहे है तो यह खबर आप के लिए ही है। आप सावधान हो जाइए,जरा सोच समझ और परखकर खरीदारी कीजएगा। क्योंकि जालसाजों ने दुकानों पर ऐसे चांदी के सिक्के खपा दिए है जो कि,देखने में बिलकुल हू ब हू चांदी के सिक्के ही दिखते है लेकिन क्यो वह चांदी के सिक्के ही है।

तो इसका जवाब लखनऊ में इटौंजा स्थित कुछ ज्वैलर्स बंधुओं ने आफ कैमरा बताया कि,देखने में तो आप यह समझ ही नही पाओगे कि यह सिक्का चांदी का नही है।लेकिन जब आप उसको अधिक गर्म करेंगे तो उसकी असलियत बाहर आ जाएगी।

यह चांदी के सिक्के इटौंजा में एक सीतापुर के व्यक्ति ने कई नही कई ज्वैलर्स के यहां बेंचे है। कुछ को पांच तो किसी को दस और किसी को 20 नकली चांदी के सिक्के बेचे गए है।अब अगर इटौंजा में यह नकली चांदी के सिक्के खपाए गए है तो क्यो बख्शी का तालाब और लखनऊ शहर में अंदर नही आए होंगे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीतापुर के रहने वाले इस आरोपी के कई साथियेां का गैंग यह पूरे लखनऊ में ज्वैलर्स करोबारियों को चांदी के सिक्के बेंच रहा है। कम कीमत में अधिक मुनाफा कमाने वाले ज्वैलर्स कारोबारी भी आसानी से इस गैंग के चक्कर में फंस गए।

फिलहाल इटौजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि,पुलिस आरोपी से पूछतांछ कर रही है।कई ज्वैलर्स करोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने अपनी टीम लगाकर इसका पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026