होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner
Banner
Banner

गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाराबंकी से चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

6:09 PM, Jun 1, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

गुडम्बा थाना पुलिस ने अपराधियों और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व

 गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाराबंकी से चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

बाराबंकी से चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। गुडम्बा थाना पुलिस ने अपराधियों और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो शातिर वाहन चोरों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाशिम और चांद के रूप में हुई है। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे, तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 'ई-चालान ऐप' के जरिए वाहन के चेसिस और इंजन नंबर की जांच की। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल का असली रजिस्ट्रेशन नंबर UP41AP8534 है।

बाराबंकी से चोरी हुई थी बाइक

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पड़ोसी जिले बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। आरोपी बिना नंबर प्लेट के इसे बेचने या किसी अन्य वारदात में इस्तेमाल करने की फिराक में थे।

कार्रवाई करने वाली टीम

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर, उपनिरीक्षक अतीश कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल रवि राणा, दीपक, सूर्य प्रकाश और विवेक सिंह शामिल रहे। गुडम्बा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन चोरों का नेटवर्क कहां-कहां फैला है और इन्होंने वाहन चोरी की कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026