लखनऊ में ड्रग्स के बड़े खेल का पर्दाफाश, करोड़ों के माल के साथ दो तस्कर दबोचे
6:47 PM, Oct 13, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ में नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की लखनऊ टीम और दुबग्गा पुलिस ने मिलकर एक बड़े ड्रग्स रैक

लखनऊ में ड्रग्स के बड़े खेल का पर्दाफाश फोटो सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ में नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की लखनऊ टीम और दुबग्गा पुलिस ने मिलकर एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो बड़े पैमाने पर हेरोइन बनाने और उसकी सप्लाई करने के धंधे में शामिल थे। इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि उत्तर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी अमिताभ यश ने की है।
त्योहारों से पहले बड़ी खेप बरामद
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. जुहैल और मो. अमजद के रूप में हुई है। इन्हें 12 अक्टूबर को लखनऊ के दुबग्गा इलाके से घेराबंदी करके दबोचा गया। पुलिस को इनके पास से करीब 6.400 किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फिन (नशीला पाउडर) मिला है। जानकारों के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में इस माल की कीमत करोड़ों रुपये है। त्योहारों के सीजन को देखते हुए तस्कर इस खेप को बाजार में खपाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही वे कानून के शिकंजे में आ गए।
हथियार और लग्जरी गाड़ियां भी जब्त
यह गैंग सिर्फ नशे की तस्करी ही नहीं कर रहा था, बल्कि पूरी तरह हाईटेक और हथियारों से लैस था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक अवैध .32 बोर की पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक हुंडई वेन्यू कार, एक स्कूटी, 16,170 रुपये कैश और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इन मोबाइलों के जरिए गैंग के बाकी सदस्यों का सुराग लगाया जा रहा है।
केमिकल नेटवर्क की तलाश तेज
पूछताछ में सामने आया है कि, ये दोनों आरोपी खुद ही हेरोइन तैयार करने के अवैध धंधे से जुड़े हैं। हेरोइन बनाने के लिए सबसे जरूरी केमिकल 'एसिटिक एनहाइड्राइड' होता है। अब पुलिस और ANTF की टीमें इस बात की गहराई से जांच कर रही हैं कि इन तस्करों को यह प्रतिबंधित केमिकल कहाँ से सप्लाई किया जा रहा था। इस केमिकल चेन से जुड़े बड़े सप्लायरों को पकड़ने के लिए लखनऊ और आसपास के जिलों में छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े कुछ और बड़े नाम सामने आएंगे।

