होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg
sliderimg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार आरोपी बाराबंकी से गिरफ्तार

4:15 PM, Nov 4, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के इटौंजा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के 13 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को उसके घर से धर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार आरोपी बाराबंकी से गिरफ्तार

इटौंजा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

लखनऊ के इटौंजा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के 13 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को उसके घर से धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर काफी समय से छिपकर रह रहा था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बाराबंकी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का नाम गुड्डू यादव (उम्र 37 वर्ष) है, जो पुत्तीलाल का बेटा है। वह मूल रूप से बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के पिडसावा गांव का निवासी है। हालांकि, वह अपनी पहचान छिपाने के लिए पिछले कुछ समय से बाराबंकी के ही देवा थाना क्षेत्र के कोनेगांव रसूलपुर में रह रहा था।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला साल 2013 का है। आरोपी गुड्डू यादव के खिलाफ लखनऊ के इटौंजा थाने में बहला-फुसलाकर भगाने, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में लखनऊ की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद से ही पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

सोमवार, 4 नवंबर को इटौंजा पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि आरोपी गुड्डू यादव अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने जब उसे पकड़ा, तो उसे कोर्ट द्वारा जारी किया गया अरेस्ट वारंट दिखाया और तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करने में जुटी है।

इस टीम को मिली कामयाबी

आरोपी को दबोचने में उत्तरी जोन के इटौंजा थाने की पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस टीम में उप-निरीक्षक अंकुर कुमार और सर्वेश कुमार के साथ कांस्टेबल दीपक तोमर और रजत सिंह शामिल रहे। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को भागने का कोई मौका नहीं दिया।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि गंभीर धाराओं का यह आरोपी लंबे समय से पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026