होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ के चौक इलाके में बड़ा बवाल, स्कूल जा रहे मासूमों की वैन पर उपद्रवियों का हमला

1:11 PM, Aug 3, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के चौक इलाके में स्थित चरक चौराहे पर सोमवार को उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब धार्मिक यात्रा में शामिल भीड़ के कुछ तत्वों ने स्कूली बच्चों से भरी एक

लखनऊ के चौक इलाके में बड़ा बवाल, स्कूल जा रहे मासूमों की वैन पर उपद्रवियों का हमला

लखनऊ के चौक इलाके में बड़ा बवाल फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के चौक इलाके में स्थित चरक चौराहे पर सोमवार को उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब धार्मिक यात्रा में शामिल भीड़ के कुछ तत्वों ने स्कूली बच्चों से भरी एक वैन को अपना निशाना बना डाला। अचानक हुए इस पथराव से वैन के शीशे चकनाचूर हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस अचानक हुए हमले ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को बुरी तरह डरा दिया है। घटना के बाद से बच्चों के परिवार वाले भी काफी डरे हुए हैं।

धार्मिक यात्रा की भीड़ में छिपे हुड़दंगियों की करतूत

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जब एक स्कूल वैन बच्चों को लेकर रोजाना की तरह चौराहे से गुजर रही थी, तभी वहां से गुजर रही यात्रियों की भारी भीड़ में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते पत्थरों की बौछार से वैन की खिड़कियों के कांच टूटकर अंदर गिर गए। गाड़ी के भीतर बैठे छोटे बच्चे अपनी जान बचाने के लिए नीचे दुबक गए और रोने-चीखने लगे। इस पूरी घटना ने सुरक्षा के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाल-बाल बचे बच्चे, पर मन में बैठ गया डरमौके पर मौजूद लोगो का कहना है कि, हमला इतना अचानक था कि, वैन के ड्राइवर को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गनीमत रही कि कांच के टुकड़े बच्चों को सीधे नहीं लगे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, इस भयानक मंजर को देखने के बाद से बच्चों के दिलो-दिमाग में खौफ बैठ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता बदहवास हालत में मौके और स्कूल की तरफ दौड़े। अभिभावकों का कहना है कि अगर भीड़भाड़ वाले रास्तों पर उनके बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो वे उन्हें स्कूल कैसे भेजें।

हंगामे की खबर मिलते ही दौड़ी पुलिस

चरक चौराहे पर वैन पर हमले और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिगड़ते हालात को संभाला और उग्र हो रही भीड़ को खदेड़कर रास्ते को खाली कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पत्थरों से हमला करने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा सके। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026