'बिग बॉस 20' का धमाकेदार आगाज, घर में कैद हुए 17 धुरंधर; जानें इस बार क्या है सबसे अनोखा ट्विस्ट
3:07 PM, Sep 9, 2026
R Express भारत
Share:
छोटे पर्दे का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' आखिरकार शुरू हो चुका है। इस बार का सीजन बेहद खास है क्योंकि शो ने अपने सफर के शानदार 20 सा

sketch by - google
उत्तर प्रदेश। छोटे पर्दे का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' आखिरकार शुरू हो चुका है। इस बार का सीजन बेहद खास है क्योंकि शो ने अपने सफर के शानदार 20 साल पूरे कर लिए हैं। सलमान खान ने एक बार फिर अपने स्वैग के साथ इस सीजन की कमान संभाली है। इस बार घर के अंदर 17 मशहूर हस्तियों ने एंट्री ली है, जो ग्लैमर, खेल और सोशल मीडिया की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं।
इस बार सीजन में क्या अलग और खास है?
इस बार शो मेकर्स ने एक ऐसा दांव खेला है जो आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। यह शो पहली बार एक साथ छह अलग-अलग भाषाओं में प्रीमियर किया गया है। सबसे बड़ा ट्विस्ट इस बार की थीम 'तथास्तु' है। इसके तहत शुरुआती दौर में घरवालों के पास एक खास 'वरदान' होगा, जिससे कोई भी आसानी से घर से बेघर नहीं होगा। कंटेस्टेंट्स को खुद को बचाने के लिए दो-दो मौके मिलने वाले हैं, जिसने खेल को और भी पेचीदा बना दिया है।
कौन-कौन बना है इस बार घर का हिस्सा और क्यों हैं फेमस??
एमसी मैरी कॉम देश की मशहूर दिग्गज बॉक्सर, जिन्होंने खेल जगत में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की टॉप और सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस, जिनकी फिल्मों और गानों के करोड़ों दीवाने हैं।तन्मय सिंह उर्फ स्काउट गेमिंग की दुनिया के बेताज बादशाह और जाने-माने यूट्यूबर, जिनकी युवाओं में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।माहि विज टीवी जगत की बेहद लोकप्रिय बहू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जिन्हें 'लागी तुझसे लगन' सीरियल से बड़ी पहचान मिली।आसिफ खान मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले बेहतरीन एक्टर।कनिका मान टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस, जो अपने चुलबुले अंदाज और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' शो के लिए जानी जाती हैं।काजी तौकीर पुराने रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के विजेता और मशहूर सिंगर, जो लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौट रहे हैं।अमन गांधी क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' फेम एक्टर, जो टीवी शोज में अपने दमदार किरदारों के लिए पॉपुलर हैं।रिया अहिर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली मॉडल और एक्टिविस्ट, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।
इनके अलावा रोहेद खान, ईशा रिखी, लवप्रीत कौर गिल, उदिती सिंह, हर्ष मचारे (यंग डीएसए) और ऋति तिवारी जैसे नामचीन चेहरों ने भी घर में कदम रखा है। इस बार मेकर्स ने यूट्यूबर्स, सिंगर्स, टीवी और स्पोर्ट्स स्टार्स का ऐसा तगड़ा मिक्स तैयार किया है, जिससे हर दिन नया ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिलना तय है।

