बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हंगामा, पथराव के बाद पुलिस की कार्रवाई
2:18 PM, Jun 14, 2026
R Express भारत
Share:
बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों द्वारा भारी हंगामा और तोड़फोड़ की घ

पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हंगामा सौ0 RExpress भारत
बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों द्वारा भारी हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई हैं परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने के लिए ट्रेनों की कमी और देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे रेल परिचालन बाधित हुआ और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को बल प्रयोग, आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुँचने के लिए स्टेशन पर एकत्र हुए थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि, परीक्षा के मद्देनजर रेलवे द्वारा पर्याप्त ट्रेनों का प्रबंध नहीं किया गया, और जो ट्रेनें उपलब्ध थीं, वे अत्यधिक विलंब से चल रही थीं। परीक्षा छूटने के डर से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने देर रात रेलवे ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कई प्रमुख ट्रेनें रास्ते में ही फंस गई।
प्रशासनिक अधिकारियों और रेल पुलिस ने जब अभ्यर्थियों को समझाकर ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, तो प्रदर्शन उग्र हो गया। भीड़ में शामिल कुछ तत्वों ने स्टेशन परिसर और खड़ी ट्रेनों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे बोगियों के शीशे टूट गए। इस दौरान कुछ स्थानीय दुकानों को भी नुकसान पहुँचाया गया। पथराव की इस घटना में सुरक्षा बल के कई जवानों और अधिकारियों को मामूली चोटें आईं।
प्रशासन द्वारा स्थिति पर नियंत्रण
सुरक्षा और शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला पुलिस और रेलवे सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई की। अधिकारियों ने भीड़ को शांत करने और ट्रैक खाली कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया। सुरक्षा बलों की उपस्थिति और प्रशासनिक सक्रियता के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई और प्रदर्शनकारी मौके से हट गए।
प्रशासन का बयान और वर्तमान स्थिति
पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन के अनुसार, कुछ तत्वों ने शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया था। रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त परिवहन और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की ताकि अभ्यर्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुँच सकें।वर्तमान में पाटलिपुत्र स्टेशन पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और रेल परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो चुका है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि, घटना की जांच की जा रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

