वीडियोहोम
Advertisement
स्वास्थ्य/न्यूज़/bjp member vijay bahadur pathak raised issues of cleanliness in schools and colleges

भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक ने स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता के उठाए मुद्दे

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान, भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक ने स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है,उन्होंने सदन में नियम-110 के अंतर्गत प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई, विशेष रूप से महिला शौचालयों की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया।उन्होंने राज्य के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक व्यापक अभियान चलाकर शौचालयों की मरम्मत

uttar pradesh

2:53 PM, Dec 23, 2025

Share:

 भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक ने स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता के उठाए मुद्दे
logo

PHOTO BY - GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ विधान परिषद की कार्यवाही में मंगलवार को विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक में सदन में नियम - 110 के अन्तर्गत प्रदेश के विद्यालयों में साफ-सफाई विशेषकर महिला शौचालयों में सफाई की व्यवस्था के विषय को ध्यान दिलाते हुए राज्य में विद्यलाय-महाविद्यालयों में अभियान चलाकर शौचालय विशेषकर महिला शौचालय ठीक कराये जाए रहे है। विद्यालयों में यथा सम्भव शैनेट्री नैपकीन की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु सदन में चर्चा कराये जाने की मांग भी की ​गई जा रही है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को तेजी से आगे बढ़ाने में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य स्वच्छता अभियान गतिमान है। प्रदेश के स्कूल कालेज में फैली गंदगी एक गम्भीर समस्या है। जिसके कारण शिक्षाक और छात्रों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। स्कूल कालेजों के शौचालयों में समुचित सफाई न होने के कारण स्थिति गम्भीर है। प्रदेश के कई स्थानों पर शौचालयों में पानी साबुन तक के सामान्य चीजों का अभाव रहता है।

कई कालेज के छात्र-छात्राएं बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे

लखनऊ में तो कई कालेज के छात्र-छात्राएं बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे है। कहीं शौचालयों में दरवाजें नहीं है, तो कही खिड़कियों में शीशे नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्रायें शौचालय का इस्तेमाल करने से कतराती हैं। लखनऊ के आई०टी० गुरूनानक गर्ल्स पी०जी० कालेजों समेत एक दर्जन कालेजों के शौचालयों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। यह स्थित राज्य के कई विद्यालय जानकारी में है। सूत्रो के अनुसार गाजियाबाद, आजमगढ़, बरेली, जौनपुर और पीलीभीत जैसे जनपद उदाहरण हैं। हालात यह है कि,शैनेट्री नैपकीन शहर के अधिकांश महिला विद्यालयों में नहीं है। कुछ स्थान जहां मशीनें लगी थी वो भी हटा दी गयी है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.