भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की हार्ट अटैक से मौत
बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि,शुक्रवार को विधायक बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल थे।बैठक के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े।उन्हें तत्काल शहर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।
bareilly
5:40 PM, Jan 2, 2026
Share:


भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की हार्ट अटैक से मौत सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि,शुक्रवार को विधायक बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल थे।बैठक के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े।उन्हें तत्काल शहर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मातम का माहौल
डॉ. श्याम बिहारी लाल एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और फरीदपुर से विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके परिवार में मातम का माहौल है। दुखद बात यह है कि, विधायक ने कल ही समर्थकों के साथ अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। जिसके अगले ही दिन यह हादसा हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जताया दुख
सूत्रो के अनुसार ,निधन की खबर मिलते ही अस्पताल और उनके आवास पर भारी भीड़ जमा हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन पर दुःख जताते हुए कहा है कि,कहा कि,प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें औरप्रभु श्रीराम शोक-संतप्त परिवार को अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

