उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी
लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि,उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मनसा पहले दिन ही साफ हो गई थी जब सरकार बनते पहला छापा हरिशंकर तिवारी के हाते पर पड़ा था।
lucknow
2:02 PM, Dec 29, 2025
Share:


उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि,उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मनसा पहले दिन ही साफ हो गई थी जब सरकार बनते पहला छापा हरिशंकर तिवारी के हाते पर पड़ा था।
विनोद उपाध्याय को एसटीएफ से फर्जी एनकाउंटर करके मरवा दिया गया
गोरखपुर के एक लड़के विनोद उपाध्याय को एसटीएफ से फर्जी एनकाउंटर करके मरवा दिया गया इनके जो अपने लोग हैं वह बुलेट प्रूफ गाड़ियों में घूम कर सुरक्षित और सेफ है इनकी मनसा साफ है कि यह ब्राह्मण विरोधी है। हम कहना चाहेंगे कि, सभी ब्राह्मण विधायक अपनी पूरी बात मजबूती इस्तीफा देखा सड़क पर आकर अपनी लड़ाई लड़े कांग्रेस पार्टी उनके साथ है अगर वह चाहे तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा के एक साथ आने के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक वट वृक्ष है हम खुले दिल से दोनों हाथों से हर किसी का स्वागत करते हैं हमारे साथ जो भी आना चाहेगा हम उसका स्वागत करते हैं केंद्रीय नेतृत्व जो भी तय करेगा वह हमें स्वीकार होगा।

