Ozempic और Saxenda का काला कारोबार: नकली दवाओं से जान का खतरा, अलर्ट जारी
7:21 PM, Sep 18, 2026
R Express भारत
Share:
अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील्स देखकर या बिना डॉक्टर की सलाह के वजन घटाने वाली लोकप्रिय दवाएं खरीदने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए।

sketch edited by - ( AI )
उत्तर प्रदेश। अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील्स देखकर या बिना डॉक्टर की सलाह के वजन घटाने वाली लोकप्रिय दवाएं खरीदने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। बाजार में चल रहा एक खतरनाक खेल आपकी जान पर भारी पड़ सकता है। ब्रिटेन की MHRA और यूरोप की EMA जैसी बड़ी हेल्थ एजेंसियों ने दुनिया भर में ओजेंपिक और सक्सैंडा जैसी दवाओं के नकली वर्जन को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन नकली दवाओं को ऑनलाइन या बिना पर्ची के खरीदने वाले कई लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं। कुछ लोग तो कोमा में चले गए हैं, जबकि कई मरीजों को हाइपोग्लाइसीमिक शॉक (ब्लड शुगर लेवल का अचानक बहुत ज्यादा गिर जाना) के बाद इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
मांग बढ़ी तो एक्टिव हुआ ब्लैक मार्केट
दुनिया भर में इन दिनों ओजेंपिक और सक्सैंडा जैसी दवाओं का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग तक स्लिम होने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। भारी डिमांड के कारण मार्केट में इन दवाओं की भारी कमी हो गई है। इसी किल्लत का फायदा उठाकर जालसाजों ने इंटरनेट पर नकली इंजेक्शन पेन बेचना शुरू कर दिया है।जांच में सामने आया है कि इन नकली पेन के अंदर मुख्य दवा की जगह इंसुलिन भरा जा रहा है। जब कोई स्वस्थ व्यक्ति वजन घटाने के चक्कर में इसे अनजाने में लगाता है, तो उसका शुगर लेवल जानलेवा हद तक गिर जाता है, जिससे इंसान बेहोश या कोमा में जा सकता है।
पकड़े गए नकली बैचों में देखा गया है कि इन पर जर्मन भाषा में लेबल लगे हुए थे। इन्हें अवैध ऑनलाइन वेबसाइटों और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए सीधे ग्राहकों को बेचा जा रहा है। ये साइट्स बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के दवा देने का लालच देती हैं और लोग इनके झांसे में आ जाते हैं।
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
यह कोई आम सप्लीमेंट नहीं है, बल्कि एक गंभीर मेडिकल ड्रग है। इसे केवल रजिस्टर्ड डॉक्टर की सलाह और पर्ची पर ही खरीदें।सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों या गैर-भरोसेमंद ऑनलाइन फार्मेसी से ऐसी दवाएं ऑर्डर न करें अगर दवा के डिब्बे या पेन पर किसी दूसरी भाषा (जैसे जर्मन या स्पैनिश) में कुछ लिखा है, या प्रिंटिंग धुंधली है, तो उसे तुरंत रिजेक्ट कर दें।
वजन घटाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए शॉर्टकट अपनाकर अपनी जिंदगी को दांव पर मत लगाइए। दवा हमेशा भरोसेमंद मेडिकल स्टोर से ही खरीदें।

