होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

अवैध डेयरी हटाने गई टीम पर खूनी हमला, दरोगा के सिर में आए 6 टांके

1:05 PM, Aug 18, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के पारा इलाके में अवैध रूप से चल रही डेयरियों को हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प म

अवैध डेयरी हटाने गई टीम पर खूनी हमला, दरोगा के सिर में आए 6 टांके

पुलिस उपायुक्त कमलेश दीक्षित की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के पारा इलाके में अवैध रूप से चल रही डेयरियों को हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में बुद्धेश्वर चौकी के प्रभारी विनय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उपद्रवियों ने उन पर लोहे की भारी चेन से हमला किया और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। दरोगा के सिर में गहरी चोट आई है, जिसके बाद डॉक्टरों को उनके सिर में 6 टांके लगाने पड़े। फिलहाल इलाके में भारी तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव

मिली जानकारी के मुताबिक, पारा के आदर्श बिहार गदियाना कॉलोनी में लंबे समय से बिना अनुमति के अवैध डेयरियां चल रही थीं। जब नगर निगम के कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर इन डेयरियों को सील करने और मवेशियों को जब्त करने पहुंचे, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। इस उपद्रव में पशु पकड़ने वाली गाड़ियों सहित करीब 4 गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस पूरे मामले में 14 नामजद और 12 अज्ञात लोगों सहित कुल 26 दंगाइयों के खिलाफ बेहद गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने छापेमारी तेज करते हुए अब तक 10 से अधिक मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए लोगों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं, जिन पर पुलिस टीम पर पत्थर बरसाने का आरोप है। इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से हो रही उपद्रवियों की पहचान

पश्चिम इलाके के पुलिस उपायुक्त कमलेश दीक्षित ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बाकी बचे फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज को खंगाल रही है, ताकि बाकी हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का साफ कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026