होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg
sliderimg

कुएं में मिला किसान का लहूलुहान शव, मर्डर की आशंका से नगराम में सनसनी

3:25 PM, Nov 9, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव से बाहर एक पुराने और सुनसान कुएं में एक अधेड़ किसान की लाश तैरती हुई मिली।

कुएं में मिला किसान का लहूलुहान शव, मर्डर की आशंका से नगराम में सनसनी

पुराने कुएं में मिला किसान का लहूलुहान शव फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव से बाहर एक पुराने और सुनसान कुएं में एक अधेड़ किसान की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान समेसी गांव के रहने वाले 55 साल के जियालाल के रूप में हुई है, जो शिवदयाल के बेटे थे। सोमवार को हुई इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल है।

घटनास्थल और शव की हालत देख कांप उठे लोग

बताया जा रहा है कि सोमवार को जब कुछ लोग गांव के बाहर सुनसान इलाके की तरफ गए, तो उन्हें कुएं के अंदर एक शव दिखाई दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे समेसी गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब लोगों ने ध्यान से देखा तो जियालाल के शरीर पर चोट और खून के गहरे निशान थे। सिर्फ इतना ही नहीं, कुएं के आसपास की जमीन पर भी खून फैला हुआ था। घटनास्थल के ऐसे हालात देखकर ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह कोई हादसा या खुदकुशी नहीं है, बल्कि जियालाल की बेरहमी से हत्या करके लाश को कुएं में ठिकाने लगाया गया है।

अंधेरे में सुराग तलाश रही टीम

मामले की जानकारी मिलते ही नगराम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कुआं काफी पुराना और गहरा होने के कारण शव को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे शव को बाहर खींचा गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से खून के सैंपल और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती तौर पर पुलिस भी इसे एक सोची-समझी साजिश और मर्डर के एंगल से जोड़कर देख रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शव को कुएं से निकालकर तुरंत अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि जियालाल की मौत कुएं में डूबने से हुई या फिर कुएं में फेंकने से पहले ही उनकी जान ली जा चुकी थी।

गांव में चर्चाओं और कयासों का बाजार गर्म

जियालाल की इस तरह हुई मौत के बाद समेसी गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे पुरानी रंजिश का नतीजा मान रहे हैं, तो कुछ जमीनी विवाद की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों और मृतक के परिवार से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार जियालाल को किसके साथ देखा गया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरी गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026