होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

गोसाईगंज में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत, सात आरोपी गिरफ्तार

6:37 PM, Aug 1, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में नाली के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि, उसने एक शख्स की जान ले ली।

 गोसाईगंज में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत, सात आरोपी गिरफ्तार

सात आरोपी पकड़े गए सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में नाली के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि उसने एक शख्स की जान ले ली। इस हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद पुलिस एक्शन में आई है और वारदात में शामिल 7 लोगों को दबोच लिया है। हमलावरों के पास से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड, स्टील का पाइप और डंडे बरामद हुए हैं।

हैंडपंप का हत्था निकालने पर भड़का था गुस्सा

पूछताछ में पता चला है कि मृतक आजाद का अपने पड़ोसियों से घर के बाहर बनी नाली के पानी को लेकर काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। घटना के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि आजाद ने गुस्से में आकर हैंडपंप का हत्था निकाल दिया। इसी बात पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में आजाद को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए आजाद के बेटे प्रदीप और भाई सरजू को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गांव के प्रधानपति समेत 7 हमलावर चढ़े हत्थे

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में रामसुचित, अभिषेक, चन्द्रिका प्रसाद, सुमित कुमार, अमित कुमार, राजकरन और मोहम्मद हसीब शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद हसीब गांव की महिला प्रधान का पति है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इसके अलावा चन्द्रिका प्रसाद और रामसुचित पर पहले से अवैध शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

पुलिस ने पकड़े गए सभी सातों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम का कहना है कि वारदात में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026