होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

काकोरी में नाले के पास मिला लापता मजदूर का शव, मिर्गी के दौरे के चलते हादसे की आशंका

2:22 PM, Jul 25, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के काकोरी इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के कुसमौरा गाँव में रहने वाले एक मजदूर की नाले में डूबने से मौत हो गई।

 काकोरी में नाले के पास मिला लापता मजदूर का शव, मिर्गी के दौरे के चलते हादसे की आशंका

sketch by- google

लखनऊ के काकोरी इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के कुसमौरा गाँव में रहने वाले एक मजदूर की नाले में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह गाँव के बाहर बने एक नाले में उनका शव तैरता हुआ मिला। शव की पहचान होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

शाम को बिना बताए घर से निकले थे रंजीत

जानकारी के मुताबिक, कुसमौरा गाँव के रहने वाले 45 वर्षीय रंजीत पेशे से मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम को वह रोज की तरह मजदूरी का काम खत्म करके अपने घर लौटे थे। उनके भतीजे विशाल ने बताया कि घर आने के कुछ देर बाद ही रंजीत बिना किसी को कुछ बताए अचानक कहीं चले गए। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटे, तो घरवालों को चिंता होने लगी। परिवार के लोगों ने रात भर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

सुबह नाले में तैरता मिला शव

अगली सुबह यानी शनिवार को जब गाँव के कुछ लोग बाहर निकले, तो उन्होंने नाले के पानी में एक शव को उतराता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर ग्रामीणों ने रंजीत को पहचान लिया और तुरंत उनके परिवार को इस बात की खबर दी। बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

रंजीत की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी रंजीता और दोनों बेटों, विकास और विवेक का रो-रोकर बुरा हाल है। भतीजे विशाल ने बताया कि उनके चाचा काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि नाले के पास से गुजरते समय अचानक दौरा पड़ने की वजह से वह पानी में गिर गए और यह हादसा हो गया। इस मामले में परिवार वालों ने किसी पर भी कोई शक या आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026