होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

नाले में मिला पुताई कारीगर का शव, भाई ने प्रेम विवाह और गायब मोबाइल को लेकर जताई हत्या की आशंका

5:21 PM, Jul 6, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

दुबग्गा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मछली मंडी के पास स्थित एक नाले में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नाले में बहते शव को देखकर स

 नाले में मिला पुताई कारीगर का शव, भाई ने प्रेम विवाह और गायब मोबाइल को लेकर जताई हत्या की आशंका

sketch by- google

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मछली मंडी के पास स्थित एक नाले में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नाले में बहते शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी खबर स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे दल ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हो सकी, जिसके बाद तुरंत उसके परिवार को इस बात की इत्तला दी गई।

4 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

मृतक की पहचान 30 वर्षीय राज गौतम के रूप में हुई है, जो सैरपुर के बौरू मऊ इलाके के मूल निवासी थे और यहाँ पुताई-मजदूरी का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, राज ने करीब चार साल पहले नीलम नाम की एक युवती से अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही यह जोड़ा ठाकुरगंज में घंटाघर के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। रविवार सुबह करीब 7 बजे जब परिजनों को इस दुखद घटना का पता चला, तो कोहराम मच गया। अस्पताल और घटना स्थल पर पहुँचे राज के भाई किशोर ने शव को देखकर उसकी पहचान की।

गायब मोबाइल और कॉल डिटेल से खुलेगा राज?

इस पूरी घटना के बाद मृतक के भाई किशोर ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किशोर का कहना है कि उनके भाई राज का मोबाइल फोन पूरी तरह से गायब है, जो कि घटना के समय उसके पास ही होना चाहिए था। भाई ने सीधा आरोप लगाया है कि, राज की सामान्य मौत नहीं हुई है, बल्कि किसी ने उसकी जान लेकर सबूत मिटाने के इरादे से लाश को नाले में ठिकाने लगाया है।

पीड़ित भाई ने इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए राज की पत्नी की भूमिका पर शक जताया है। उन्होंने मांग की है कि, सच सामने लाने के लिए राज और उसकी पत्नी, दोनों के मोबाइल नंबरों के कॉल रिकॉर्ड को खंगाला जाए। फिलहाल इस रहस्यमयी मौत को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं और परिवार ने सख्त से सख्त जांच कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026