किसान को धोके में रखकर करवा लिया 4.5 बीघा खेती की रजिस्ट्री
7:03 PM, Jun 25, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ की बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के गांव में किसान की जमीन को प्रापर्टी डीलरों से बेची गई जमीन से अधिक क्षेत्रफल की रजिस्ट्री करवा लिया। किसान ने तो

photo by - AI
उत्तर प्रदेश। लखनऊ की बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के गांव में किसान की जमीन को प्रापर्टी डीलरों से बेची गई जमीन से अधिक क्षेत्रफल की रजिस्ट्री करवा लिया। किसान ने तो अपनी 1.5 बीघा जमीन की रजिस्ट्री किया लेकिन उसको धाके में रखकर दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करते हुए उससे 4.5 बीघा पर सहमति हस्ताक्षर करवाकर रजिस्ट्री करवा दी गई।
बख्शी का तालाब तहसील के ग्राम पंचायत मलूकपुर में एक गरीब किसान से धोखाधड़ी कर कीमती जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।समाजसेवी दीपक शुक्ला तिरंगा महराज किसान को जब तहसीलदार के सामने लिखित शिकायत के साथ पेंश किया तो प्रशासन हरकत में आ गया ।
यहां पर इटौंजा क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर निवासी राम जीवन पुत्र स्वर्गीय राम मौर्य का आरोप है कि दसौली गांव निवासी आनंद वर्मा ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेची गई जमीन से अधिक की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से करा ली। पीड़ित का आरोप है कि उससे 1.5 बीघा जमीन का सौदा तय हुआ था, लेकिन रजिस्ट्री 4.5 बीघा की करा ली गई। जिस जमीन की बाजार कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है। किसान को रजिस्ट्री के दौरान मात्र 17 लाख रुपए दिए गए । उनको भी किसान के बैंक खाते से बाद में निकाल लिया गया।
तहसीलदार ने जांच के लिए पुलिस को लिखा
तहसीलदार बख्शी का तालाब शरद सिंह ने किसान की बात को सुनकर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह से जांच की रिपोर्ट मांगी है।इटौंजा इलाके में किसानों से बिक्री की गई जमीन से अधिक रकबा की रजिस्ट्री करवाने का यह कोई पहला वाकया नही है इसके पहले भी किसान प्रापर्टी डीलरों का शिकार हो चुके है। लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि,इस फर्जी वाड़े से एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश होगा जिनका शिकार बिना पढ़े लिखे किसान हो रहे है।

