लखनऊ में कैब चालक ने यात्री महिला के साथ की छेड़छाड़
आलमबाग में एक और छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैंं। जहां पर नशे में धुत एक कैब चालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला के शोर मचाने और विरोध करने पर पीडिता को आरोपी होमगार्ड चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी
UTTAR PRADESH
6:53 AM, Jun 23, 2025
Share:


स्केच सौ0 Google
उत्तर प्रदेश/लखनऊ।आलमबाग में एक और छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैंं। जहां पर नशे में धुत एक कैब चालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला के शोर मचाने और विरोध करने पर पीडिता को आरोपी होमगार्ड चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पीडता के साथ हुई घटना पर छेडछाड की धारा में एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने आरोपी पर तुरंत एक्शन लिया और उसे पकडा।
नशे में धुत कैब चालक ने की महिला यात्री से छेड़छाड़
जानकारी के मुतबिक,आशियाना निवासी महिला ने बताया कि ,शुक्रवार शाम को पीडिता ने बाहर जाने के लिए कैब बुक की थी। महिला का आरोप है कि, कैब चालक शराब के नशे में धुत था और उन्हें गलत रास्ते की ओर ले जाने लगा। इसके अलावा,महिला के करने पर उनसे छेड़छाड़ करने लगा। जब वह शोर मचाने लगीं। तब आरोपी उन्हें आलमबाग में होमगार्ड चौराहे पर उतार कर भाग गया ।
इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के द्वारा दी गई जानकारी
पुलिस की जानकारी के अनुसार,महिला ने अपने साथ हुई वारदात पर आलमबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीडिता के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार,छेड़खानी के दौरान उन्होंने मोबाइल से आरोपी की फोटो खींच ली थी। बता दे कि,इंस्पेक्टर सुभाष सरोज ने बताया कि,फोटो, सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर ट्रेस करके आरोपी कैब चालक राहुल को गिरफ्तार कर जेल में भेजा गया।