Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/caste census modi government will conduct caste census castes will be counted in census 20250430 237

Caste Census:जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार,जातियों की गणना जनगणना में होगी

मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना को मंजूरी दी है।

Delhi

12:01 PM, Apr 30, 2025

Share:


Caste Census:जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार,जातियों की गणना जनगणना में होगी
logo

जाति जनगणना(social image)

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/दिल्ली मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना को मंजूरी दी है। जाति जनगणना ​मूल जनगणना मे ही होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सामाजिक ताने-बाने को ध्यान में रखकर संविधान में स्पष्ट व्यवस्था के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। साल 2010 में डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि जाति जनगणना के मामले पर मंत्रिमंडल में विचार किया जाना चाहिए। इस अहम मुद्दे पर विचार करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया गया था. अधिकांश राजनीतिक दलों ने जाति जनगणना की सिफारिश की थी।

कांग्रेस की सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया

केद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया है। कांग्रेस ने प्रस्ताव के बावजूद सिर्फ सर्वे कराया। कांग्रेस ने अपने लाभ के लिए इसका उपयोग किया। कई राज्यों ने जातिगत जनगणना की है। जिससे भ्रांति फैली है। जाति की गणना मूल जनगणना में शामिल होनी चाहिए।

ऐसे सर्वे समाज में संदेह पैदा करते हैं

केद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने जाति सर्वेक्षण या जाति जनगणना कराने का फैसला किया। यह अच्छी तरह से समझा जा सकता है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने जाति जनगणना को केवल एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। कुछ राज्यों ने जातियों की गणना के लिए सर्वे किए हैं। जबकि कुछ राज्यों ने यह काम अच्छे से किया है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.