मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उसके बाद उन्होने लोगो की समस्याओं और शिकायतों को सुना। उसके बाद उन्होने ने लोगो को आश्वासन दिया कि,उनकी जो भी समस्याएं है उन पर सरकार के द्वारा जल्द से जल्द से कार्यवाही की जाएगी
lcuknow
12:05 PM, Dec 22, 2025
Share:


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उसके बाद उन्होने लोगो की समस्याओं और शिकायतों को सुना। उसके बाद उन्होने ने लोगो को आश्वासन दिया कि,उनकी जो भी समस्याएं है उन पर सरकार के द्वारा जल्द से जल्द से कार्यवाही की जाएगी और उनको न्याय जरूर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए कि, जन-समस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विशेष रूप से इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार उनके उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी और संबंधित प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।
कार्यक्रम का पूरा हुआ उद्देश्य
बताया जा रहा है कि,इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है। इस कार्यक्रम को लेकर जनता के अंदर योगी पर और भी ज्यादा विश्वास पक्का होता जा रहा है। लोगो के बीच इस विषय को लेकर तेजी से चर्चा बनी हुई है। लोगो ने सरकार के इस कार्यक्रम को बहुत ही ज्याद पसंद किया है।

