होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

बच्चों ने रावण के साथ कॉकरोच का पुतला भी किया दहन

11:33 AM, Oct 22, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

दशहरें पर चारों तरफ रावण के पुतलों का दहन किया जा रहा है। लेकिन बख्शी का तालाब के रामपुर देवराई गांव में बच्चों ने अबकी बार रावण के साथ साथ काकरोच का पुतल

बच्चों ने रावण के साथ कॉकरोच का पुतला भी किया दहन

रावण के पुतले के साथ काकरोच का पुतला दहन करने की तैयारी में बच्चे

बख्शी का तालाब। दशहरें पर चारों तरफ रावण के पुतलों का दहन किया जा रहा है। लेकिन बख्शी का तालाब के रामपुर देवराई गांव में बच्चों ने अबकी बार रावण के साथ साथ काकरोच का पुतला दहन कर अपनी रचनात्कमता का अनूठा परिचय दिया है।

बच्चों ने पारंपरिक रूप से रावण का पुतला तैयार करने के साथ-साथ कॉकरोच का पुतला भी बनाया, जिसका विजयदशमी के अवसर पर विधिवत दहन किया गया। बच्चों के इस अनोखे प्रयास ने क्षेत्रवासियों का ध्यान आकर्षित किया और देश में फैलाई जा रही नकारात्मकता के विरुद्ध एक सकारात्मक संदेश दिया।

बच्चों ने अपने इस प्रयास के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो या छोटी, उसका अंत आवश्यक है। वहीं, कॉकरोच के पुतले का दहन स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता का भी प्रतीक बना।

स्थानीय लोगों ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजनों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति संस्कार विकसित होते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026