Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/cm yogi cm yogi inaugurated rohin barrage project

CM Yogi:सीएम योगी ने रोहिन बैराज परियोजना का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश/महराजगंज जिल के नौतनवां मे शनिवार को सीएम योगी ने रोहिन बैराज परियोजना का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतं

लखनऊ

12:00 AM, Apr 5, 2025

Share:

CM Yogi:सीएम योगी ने रोहिन बैराज परियोजना का किया लोकार्पण
logo

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/महराजगंज जिल के नौतनवां मे शनिवार को सीएम योगी ने रोहिन बैराज परियोजना का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जी और केंद्रीय मंत्री पंकज सिंह जी भी मौजूद रहे। रोहिन बैराज परियोजना एक महत्वपूर्ण सिंचाई संरचना है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक जल उपलब्ध कराना और कृषि उत्पादन में वृद्धि करना है। गौरतलब है कि रोहिन नदी पर पहले से एक वीयर मौजूद था, जिसका निर्माण 1947 में किया गया था। यह वीयर 2005 में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे सिंचाई की सुविधाएं बाधित हो गईं।

2020 में सीएम योगी ने 148 करोड़ रुपये की लागत से बैराज निर्माण को मंजूरी दी

रोहिन बैराज परियोजना पुनर्निर्माण के लिए 2006 में 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली, लेकिन विभिन्न कारणों से कार्य में देरी होती रही। वर्ष 2020 में सीएम योगी ने 148 करोड़ रुपये की लागत से बैराज निर्माण को मंजूरी दी। नाबार्ड ने इस परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की और रोहिन बैराज का निर्माण कार्य 2022 से आरंभ हुआ! यह बैराज 87मीटर लंबा है, जिसमें सात फाटक लगे हैं। बैराज से 110 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होकर रोहिन की छह नहरों में जाएगा। जिससे लगभग 65 गांवों के 16,000 किसानों को लाभ मिलेगा। इन नहरों की कुल लंबाई 45.363 किलोमीटर है, और इससे 5386 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.