होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

CM योगी ने अयोध्या और बस्ती को दी ₹936 करोड़ की महासौगात, बदले इन जगहों के नाम

2:30 PM, Jul 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूरे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने एक ही दिन में दो बड़े जिलों—अयोध्या और बस्ती का तूफानी दौरा करके प्रदेश के विकास को एक नई

CM योगी ने अयोध्या और बस्ती को दी ₹936 करोड़ की महासौगात, बदले इन जगहों के नाम

CM योगी संकेतिक फोटो सौ0 RExpress भारत

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूरे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने एक ही दिन में दो बड़े जिलों—अयोध्या और बस्ती का तूफानी दौरा करके प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार दे दी है। सीएम योगी ने दोनों जिलों को कुल मिलाकर ₹936 करोड़ से ज्यादा की 294 विकास परियोजनाओं का बड़ा गिफ्ट दिया है। इस दौरान उन्होंने कई सड़कों, कॉलेजों और पानी की योजनाओं की शुरुआत की, जिससे स्थानीय लोगों की जिंदगी काफी आसान होने वाली है।

मुख्यमंत्री के इस मेगा दौरे की शुरुआत रामनगरी अयोध्या से हुई। अयोध्या के सोहावल में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में सीएम ने ₹432 करोड़ से अधिक की 217 परियोजनाओं का फीता काटा और शिलान्यास किया। इस पूरे अभियान का सबसे बड़ा फायदा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलने वाला है।

इस मंच से सीएम योगी ने जनता की मांग पर एक बड़ा फैसला लेते हुए दो नगर पंचायतों के नाम बदलने का ऐलान किया है कि,खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम अब बदलकर 'मां ज्वाला देवी नगर पंचायत' कर दिया गया है।खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम अब बदलकर 'मां ज्वाला देवी नगर पंचायत' कर दिया गया है।

इसके अलावा सीएम ने बीकापुर और सुचितागंज इलाके में घर-घर साफ पानी पहुंचाने की योजना की शुरुआत की। साथ ही, पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण भी किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने गरीबों को नए घरों की चाबियां और आर्थिक मदद के चेक भी बांटे।

बस्ती में ₹504 करोड़ की योजनाओं की बौछार

अयोध्या के बाद सीएम योगी का काफिला सीधे बस्ती जिले के हर्रैया पहुंचा। यहाँ उन्होंने ₹504 करोड़ से ज्यादा की 77 विकास योजनाओं की सौगात देकर हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को खुश कर दिया।बस्ती के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में करीब ₹27 करोड़ की लागत से बनने वाले एक हाईटेक 'कम्पोजिट विद्यालय' की नींव रखी। यहाँ भी एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य समाज के आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति तक फायदा पहुंचाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026