होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

एमपी के दतिया पहुंचे सीएम योगी: मां पीतांबरा पीठ में की विशेष पूजा-अर्चना, नरोत्तम मिश्रा ने किया भव्य स्वागत

1:58 PM, Jun 20, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक संक्षिप्त और महत्वपूर्ण धार्मिक प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया जिले पहुंचे। यह

एमपी के दतिया पहुंचे सीएम योगी: मां पीतांबरा पीठ में की विशेष पूजा-अर्चना, नरोत्तम मिश्रा ने किया भव्य स्वागत

एमपी के दतिया पहुंचे सीएम योगी सौ0 RExpress भारत

मध्य प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक संक्षिप्त और महत्वपूर्ण धार्मिक प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया जिले पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध और तांत्रिक सिद्धपीठ मां पीतांबरा शक्तिपीठ में विधि-विधान से दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की। सीएम योगी के इस औचक दौरे को लेकर दतिया प्रशासन और पुलिस बल सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष विमान दतिया एयरपोर्ट पर उतरा। उनके आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम वहां एकत्रित हो गया था। एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान हवाई पट्टी पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' और 'जय माई की' के गगनभेदी नारों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

सुरक्षा के कड़े घेरे में मां पीतांबरा के दरबार पहुंचे सीएम

एयरपोर्ट पर स्वागत सत्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुरक्षा काफिला सीधे मां पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर के लिए रवाना हुआ। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए मंदिर और उसके आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश को कुछ समय के लिए रोककर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था।मंदिर पहुंचने के बाद सीएम योगी सीधे मां बगलामुखी देवी के गर्भगृह में गए। वहां पीठ के आचार्यों और मुख्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री को विशेष पूजा संपन्न कराई। योगी आदित्यनाथ ने मां पीतांबरा के चरणों में शीश नवाया और राष्ट्र की शांति, उन्नति तथा लोक-कल्याण के लिए प्रार्थना की।

नरोत्तम मिश्रा ने किया भव्य स्वागत  सौ0 RExpress भारत

नरोत्तम मिश्रा ने किया भव्य स्वागत  सौ0 RExpress भारत

वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

मां बगलामुखी के दर्शन और आरती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिसर में ही स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। महाभारत कालीन माने जाने वाले इस ऐतिहासिक शिवलिंग पर सीएम योगी ने पारंपरिक विधि-विधान से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव की आरती उतारी और वहां उपस्थित पुजारियों का आशीर्वाद लिया। मंदिर ट्रस्ट के आचार्यों ने मुख्यमंत्री को स्मृति स्वरूप मां की चुनरी, पवित्र अंगवस्त्र और मंदिर का विशेष प्रसाद भेंट किया।

ललितपुर और झांसी के लिए हुए रवाना

मां पीतांबरा पीठ में करीब 15 से 20 मिनट का समय बिताने और पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान सीएम योगी ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी और केवल 'जय माई की' कहकर सबका अभिवादन किया। दतिया में दर्शन पूजन संपन्न करने के बाद वे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा और शिलान्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026